फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रेखा ने पति की आत्महत्या के बाद कहा था, 'मुझे हनीमून पर ही समझ आ गई थी रिश्ते की सच्चाई'

Sat, 12 Jun 2021 05:34 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 12 Jun 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
When Rekha Disclosed About Her relationship with Husband Mukesh Aggarwal after his suicide
रेखा - फोटो : Instagram

मशहूर अभिनेत्री रेखा अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनका फिल्मी करियर जितना सफल रहा है उनका निजी जीवन उतना ही कठिनाइयों से भरपूर रहा है। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सफल अभिनेत्री के रूप में फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई। प्रशंसकों से तो उन्हें खूब प्यार मिला लेकिन असल जीवन में उनका प्यार अधूरा ही रह गया। रेखा ने बिजनसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन लगभग 6 महीने बाद ही उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका पूरा इल्जाम रेखा पर लगा। अपने पति के निधन के काफी समय बाद रेखा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले बयान दिए।



रेखा ने तलाक पर तोड़ी थी चुप्पी

खबरों के मुताबिक जब रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की तो उस दौरान रेखा पर आरोप लगे थे। लेकिन इस मुद्दे को लेकर रेखा ज्यादा समय तक शांत नहीं बैठीं और उन्होंने अपनी कहानी बयां की। रेखा ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि, 'मैं सबसे पहले हर किसी को ये बताना चाहती हूं कि तलाक मैं नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने मुझसे तलाक मांगा था। शायद अरेंज मैरिज के लिए मेरी जल्दबाजी ठीक नहीं थी। मैंने कभी भी रिश्ते पर हार नहीं मानी। अगर हम ये मानते थे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो उन्हें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था।

When Rekha Disclosed About Her relationship with Husband Mukesh Aggarwal after his suicide
रेखा - फोटो : Instagram

हनीमून पर महसूस हो गई थीं दूरियां

रेखा ने इस बातचीत के दौरान ये भी बयान दिया कि शादी के बहुत ही कम समय में उन्हें फर्क महसूस होने लगा था। रेखा ने कहा 'जब हम लंदन में अपना हनीमून मनाने गए थे उस वक्त ही मुझे हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया था।'

When Rekha Disclosed About Her relationship with Husband Mukesh Aggarwal after his suicide
रेखा - फोटो : Instagram

रेखा ने की थीं दो शादियां?
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा ने 2 शादियां की थीं। अभिनेता विनोद मेहरा के साथ भी रेखा के इश्क के काफी चर्चे थे। लेकिन कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा रेखा को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थीं। जब विनोद रेखा को अपनी मां से मिलवाने अपने घर लेकर गए तो उनकी मां ने उन्हें घुसने नहीं दिया। यहां तक कि जब रेखा ने उनकी मां के पैर छुए तो उन्होंने रेखा को धक्का दे दिया। विनोद मेहरा के समझाने के बावजूद भी वो किसी कीमत पर रेखा को अपनी बहु स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थीं। इस घटना के बाद विनोद मेहरा ने धीरे-धीरे रेखा से कन्नी काटनी शुरू कर दी। कहा तो ये भी जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा के साथ गुपचुप शादी भी रचा ली थी। लेकिन साल 2004 में दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने इन सभी बातों को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा विनोद मेहरा उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Rekha Disclosed About Her relationship with Husband Mukesh Aggarwal after his suicide
रेखा - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने भी तोड़ा रेखा का दिल 
 

प्यार में कई बार रेखा का दिल बुरी तरह टूटा। विनोद मेहरा के बाद उनके जीवन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का प्रवेश हुआ। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन 'गंगा की सौंगध’ में ये दोनों कलाकार बेहद करीब आ गए। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट हुईं। गंगा की सौगंध, मुकद्दर का सिकंदर, खून पसीना जैसी फिल्मों की कामयाबी ने अमिताभ-रेखा की जोड़ी का डंका बजा दिया। इनकी जोड़ी असल जिंदगी में भी खबरों में आने लगी। जब अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन तक ये खबर पहुंची तो काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने रेखा से दूरियां बना ली। कहा जाता है फिल्म सिलसिला रेखा, अमिताभ और जया बच्चन की जिंदगी से प्रेरित है।

विज्ञापन
When Rekha Disclosed About Her relationship with Husband Mukesh Aggarwal after his suicide
रेखा - फोटो : Instagram

रेखा की जिंदगी में आया बड़ा तूफान

प्यार में हमेशा ठोकर खाईं रेखा की जिंदगी में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल का प्रवेश हुआ। रेखा और मुकेश की साथ में तस्वीरें देखकर सबको यही लगा कि आखिरकार रेखा की जिंदगी में जिस प्यार की कमी थी वो उन्हें मिल गया। लेकिन किसे पता था कि ये रिश्ता रेखा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान लेकर आएगा। रेखा और मुकेश की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था कि 1991 में उनके पति मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय खबर ये भी छपी की जिस दुपट्टे को गले में बांधकर मुकेश ने आत्महत्या की वो रेखा का था। रेखा से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल किए गए और उनपर कई ऊंगलियां भी उठीं।

आज भी रेखा के जीवन का एक राज है, जो हैं उनकी मांग का सिन्दूर। रेखा जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो वो पूरे श्रृंगार के साथ-साथ अपनी मांग में सिन्दूर भी लगाती हैं। हालांकि वो किसके नाम का सिन्दूर है ये एक राज ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed