फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन निर्देशकों की फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, 'रामायण' से लेकर 'टॉक्सिक' तक शामिल; जानें रिलीज डेट

Thu, 19 Feb 2026 10:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Feb 2026 10:27 PM IST
सार

Upcoming Movies 2026-2027: फिल्म प्रेमियों और फैंस के लिए 2026 और 2027 कई मेगा बजट फिल्में लेकर आ रहा है। एसएस राजामौली, संदीप रेड्डी वांगा, आदित्य धर से लेकर गीतू मोहनदास के अलावा कई निर्देशकों की आने वाली फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्में अलग-अलग स्टाइल और बड़े स्टार्स के साथ बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Famous Film Directors Upcoming Movies Ramayan Spirit Toxic Varanasi SS Rajamouli Aditya Dhar Nitesh Tiwari
2026 और 2027 में रिलीज होंगी इन निर्देशकों की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

2026 और 2027 में कई बॉलीवुड और टॉलीवुड के निर्देशक अपनी मेगा बजट फिल्में लेकर आ रहे हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, जिनमें माइथोलॉजी, एक्शन, रिवेंज, गैंगस्टर और साइ-फाई शामिल हैं। बड़े स्टार्स, बड़े डायरेक्टर्स और बड़े बजट की वजह से 2026-2027 भारतीय सिनेमा के लिए जबरदस्त साल बनने वाला है। फैंस को इनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Famous Film Directors Upcoming Movies Ramayan Spirit Toxic Varanasi SS Rajamouli Aditya Dhar Nitesh Tiwari
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' (Ramayana)
निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' लेकर आ रहे हैं। वह 'रामायण' पर एक महाकाव्य फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फैंस को इसके टीजर और पोस्टर का इंतजार है। यह भारतीय संस्कृति पर आधारित सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म का बजट बहुत बड़ा (लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है) है। यह IMAX में फिल्माई जा रही है, जिसमें हंस जिमर और ए.आर. रहमान जैसे बड़े म्यूजिशियन शामिल हैं।
'रामायण' के मुख्य कलाकार-
  • राम का किरदार- रणबीर कपूर
  • सीता का किरदार- साई पल्लवी
  • हनुमान का किरदार- सनी देओल
  • लक्ष्मण का किरदार- रवि दुबे
Famous Film Directors Upcoming Movies Ramayan Spirit Toxic Varanasi SS Rajamouli Aditya Dhar Nitesh Tiwari
फिल्म धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge)
आदित्य धर की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल आ रहा है। पहली फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 'धुरंधर 2' रिवेंज और एक्शन से भरी होगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा इसे तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फैंस को रणवीर के नए अवतार का बेसब्री इंतजार है।
'धुरंधर 2' के मुख्य कलाकार-
  • रणवीर सिंह
  • संजय दत्त
  • सारा अर्जुन
  • राकेश बेदी
  • अर्जुन रामपाल
यह भी पढ़ें: प्रियंका की मां ने कैब ड्राइवर को जड़ दिया था थप्पड़, बोलीं- 'मेरी टीनएज बेटी...'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Film Directors Upcoming Movies Ramayan Spirit Toxic Varanasi SS Rajamouli Aditya Dhar Nitesh Tiwari
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
गीतू मोहनदास फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups)
गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' पीरियड गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। 'टॉक्सिक' एक डार्क, वायलेंट और स्टाइलिश कहानी है, जो बदले की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यश के बर्थडे पर इसका टीजर रिलीज हुआ था, जो यश के फैंस को काफी पसंद आया।
'टॉक्सिक' के मुख्य कलाकार-
  • रॉकिंग स्टार यश- राया नाम का किरदार
  • कियारा आडवाणी - नादिया
  • नयनतारा- गंगा
  • हुमा कुरैशी- एलिजाबेथ
  • तारा सुतारिया- रेबेका
  • रुक्मिणी वसंत- मेलिसा
यह भी पढ़ें: निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, लिखा- 'फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर...'
 
विज्ञापन
Famous Film Directors Upcoming Movies Ramayan Spirit Toxic Varanasi SS Rajamouli Aditya Dhar Nitesh Tiwari
फिल्म स्पिरिट - फोटो : सोशल मीडिया
स्पिरिट - संदीप रेड्डी वांगा (Spirit)
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इंटेंस एक्शन-ड्रामा फिल्म है 'स्पिरिट' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होगी। प्रभास के फैंस और वांगा के स्टाइल को देखते हुए इसका हाइप बहुत ज्यादा है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जो फैंस को काफी पसंद आया।
'स्पिरिट' के मुख्य कलाकार
  • प्रभास
  • तृप्ति डिमरी
यह भी पढ़ें: ‘द बीटल्स’ की कास्ट की घोषणा, फिल्म का निर्देशन करेंगे सैम मेंडेस; जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed