फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Sequels 2024: बॉलीवुड सीक्वल ने इस साल जीता दर्शकों का दिल, स्त्री 2 से लेकर भूल भुलैया 3 तक शामिल

Fri, 27 Dec 2024 05:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 27 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

Movie Sequels: 2024 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन सीक्वल फिल्मों पर, जिन्होंने इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 

विज्ञापन
Famous Movie Sequels in 2024 Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Phir Aayi Haseen Dilruba
बॉलीवुड सीक्वल 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले एक साल में सीक्वल और फ्रैंचाइजी निश्चित रूप से दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। 2024 में, कई प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों के सीक्वल आए, जो दर्शकों को लुभाए। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से लेकर कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 तक शामिल है। 
Famous Movie Sequels in 2024 Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Phir Aayi Haseen Dilruba
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2
इस साल की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 शायद ही किसी ने ना देखी हो। यह फिल्म 2018 की स्त्री का सीक्वल है। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने पिछले भाग से अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में इस बार राक्षस, सरकटे का आतंक दिखाया गया, जो चंदेरी की महिलाओं को गायब कर देता है। फिल्म में तमन्ना भाटिया का कौमियो भी दर्शकों को खूब पसंद आया। स्त्री 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही।
 
Famous Movie Sequels in 2024 Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Phir Aayi Haseen Dilruba
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
अब बात करते हैं कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी की फिल्म भूल भुलैया 3 की। इस फिल्म में  कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई है। भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 के बाद यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में रूह बाबा को इस बार दो मंजुलिकाओं का सामना करना पड़ा, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। बहरहाल, फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Mohanlal: 'दृश्यम 3' को लेकर मोहनलाल का खुलासा? बारोज अभिनेता बोले- जीतू ने स्क्रिप्ट सुनाने में लगाए कई साल
विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Movie Sequels in 2024 Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Phir Aayi Haseen Dilruba
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सिंघम अगेन
दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 3 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक और फ्रेंचाइजी फिल्म सिंघम अगेन से हुई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म के स्टार कलाकारों में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ शामिल हैं। रामायण के संदर्भों से भरी इस फिल्म में बाजीराव सिंघम को अपनी पत्नी को एक आतंकवादी से बचाते दिखाया गया है।
Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें
 
विज्ञापन
Famous Movie Sequels in 2024 Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Phir Aayi Haseen Dilruba
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
फिर आई हसीन दिलरुबा
फिर आई हसीन दिलरुबा ओटीटी रोमांटिक थ्रिलर हसीन दिलरुबा (2021) का सीक्वल है। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी रानी और रिशु के रूप में वापस आए हैं, जबकि सनी कौशल अभिमन्यु के रूप में कलाकारों में शामिल हुए हैं। फिल्म का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। फिर आई हसीन दिलरुबा में रानी और रिशु अभी भी पुलिस से भाग रहे हैं। फिल्म ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed