सब्सक्राइब करें

श्रद्धांजलि: मशहूर पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे फैंस के आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 30 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Famous Punjabi Singer Diljaan Dies in a Road Accident, Fans and Celebs Paying Tribute
गायक दिलजान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे के आसपास हुआ। दिलजान देर रात अपनी गाड़ी में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी टकराई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। 

Trending Videos
Famous Punjabi Singer Diljaan Dies in a Road Accident, Fans and Celebs Paying Tribute
दिलजान - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर दिलजान का जन्म 30 जुलाई 1989 को करतारपुर जिले के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी बीवी और बच्चे कनाडा में रहते हैं। मौत की खबर के बाद से परिवार में हड़कंप मच गया है और हर कोई सकते में है। सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों और उनके फैंस ने दिलजान की मौत पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Punjabi Singer Diljaan Dies in a Road Accident, Fans and Celebs Paying Tribute
दिलजान - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर सुकशिंदर ने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। इस दुनिया से दिलजान की विदाई।' साथ ही मिस पूजा,सचिन अहूजा सहित कई सितारों ने दिलजान को श्रद्धांजलि दी है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sachin Ahuja (@thesachinahuja)

Famous Punjabi Singer Diljaan Dies in a Road Accident, Fans and Celebs Paying Tribute
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर शोक जताया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है।बता दें कि दिलजान का नया गीत तेरे वरगे दो अप्रैल को रिलीज होने वाला था। 

विज्ञापन
Famous Punjabi Singer Diljaan Dies in a Road Accident, Fans and Celebs Paying Tribute
दिलजान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दिलजान रियलिटी शो सुरक्षेत्र में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए गायकी मुकाबले में विजयी रहे थे। इसकी बदौलत ही उन्होंने रातों-रात पहचान हासिल की थी। दिलजान ने अपने छोटे से करियर में कई मशहूर गाने गाए हैं। दिलजान की फैंस के बीच भी अच्छी फैन फॉलोविंग है। दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं जो कि हिट साबित हुए थे। इसके साथ ही दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed