दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, वहीं उनकी तस्वीरों को भी खूब पसंद भी किया जाता है। कृष्णा के फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स भी करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके एक फैन ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया कि कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड इस बात से पजेसिव हो गए।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को फैन ने कहा 'हॉट', तो ब्वॉयफ्रेंड की तरफ से मिला ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा की तस्वीरों के साथ ही उनकी लव लाइफ भी चर्चा में बनी रहती है। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन है, वो अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस संग अक्सर टाइम बिताती नजर आती हैं। जिसे वो सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। लंबे समय से एबन और कृष्णा मुंबई में ही एक साथ रह रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही एबन अपने परिवार के पास ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए हैं।
पढ़ें: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने बताया कैसे कट रहे हैं लॉकडाउन के दिन, कहा, 'प्यार के साथ हमने...'
ऑस्ट्रेलिया वापस जाने के बाद एबन सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को बताया कि आज उन्हें और कृष्णा को मिले पूरा एक साल हो गया है ऐसे में वो अपनी पहली एनिवर्सरी अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस दौरान कई लोगों ने दोनों से कमेंट के जरिए बातचीत की। कृष्णा के एक फैन ने लाइव चैट के दौरान लिखा, 'कृष्णा इस दुनिया में सबसे हॉट महिला हैं।' इस बात पर एबन थोड़े पजेसिव हो गए और फैन को बेहतरीन जवाब दिया।
फैन की इस बात को पढ़कर एबन हंसने लगे और हंसते हुए जवाब दिया, 'उसे मैंने ले लिया है भाई।' इस लाइव चैट के दौरान कई यूजर्स ने दोनों की शादी को लेकर भी सवाल किया। एक यूजर ने पूछा, 'क्या आप दोनों ने शादी कर ली है।' इस बात का जवाब देते हुए एबन ने कहा, 'अगर हमारी शादी हुई होती तो हम दोनों ने शादी की रिंग पहनी हुई होती। लेकिन हां हम जल्द ही शादी करने वाले हैं।'
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। इसकी वजह था कृष्णा का सोशल मीडिया अकाउंट। दरअसल कृष्णा ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही दोनों को साथ में समय बिताते हुए देखा गया। जिसके बाद एक बार फिर से दोनों के फैंस ने चैन की सांस ली थी।