फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बदसलूकी, सेल्फी लेने के लिए फैन ने कॉलर पकड़ कर खींचा

Tue, 26 Feb 2019 12:58 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Fan insolence with Nawazuddin Siddiqui during Raat Akeli Hai shooting
nawazuddin siddiqui - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। नवाज की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। वहीं इन दिनों नवाज अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोटोग्राफ' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बीच नवाज के साथ एक अजीब घटना घटी। 

 
Fan insolence with Nawazuddin Siddiqui during Raat Akeli Hai shooting
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
दरअसल, नवाज इन दिनों कानपुर में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'रात अकेली' है की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में नवाज को देख उनके फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेताब हो जाते हैं, लेकिन नवाज को फैंस की ये सेल्फी भारी पड़ गई। बता दें कि नवाजुद्दीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Fan insolence with Nawazuddin Siddiqui during Raat Akeli Hai shooting
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवाज फैंस के बीच फंसे हुए हैं और उनको निराश न करते हुए उनके साथ-साथ चल रहे हैं, लेकिन जैसे ही नवाज अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे जाते हैं तभी एक फैन पीछे से नवाज की गर्दन पकड़ कर अपनी ओर खींचता है। फैंस की इस हरकत से नवाज एक दम से शॉक्ड हो जाते हैं। तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस लड़के पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने लड़के को वहां से हटाया और उन्हें कार में ले जाया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crazy selfie fan #nawazudinsiddiqui #kanpur

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan insolence with Nawazuddin Siddiqui during Raat Akeli Hai shooting
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन फिल्म 'रात अकेली है' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर हनी त्रेहान कर रहे हैं। इस फिल्म में नवाज यूपी पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं। इसके अलावा नवाज फिल्म 'फोटोग्राफ' में भी नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Fan insolence with Nawazuddin Siddiqui during Raat Akeli Hai shooting
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
फिल्म 'फोटोग्राफ' में नवाज के अपोजिट सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। फिल्म में नवाज फोटोग्राफर का रोल प्ले कर रहे हैं तो वहीं सान्या एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था जहां फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed