बॉलीवुड अभिनेता फराज खान (Faraaz Khan Death) का निधन हो गया है। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने 'मेहंदी' फिल्म के अभिनेता फराज खान के निधन की जानकारी दी है। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
Faraaz khan: 'मेहंदी' फिल्म के अभिनेता फराज खान का निधन, पूजा भट्ट ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारी मन से इस खबर को बताना पड़ रहा है कि #FaraazKhan हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अब बेहतर दुनिया में होंगे। आपकी मदद और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे भर पाना मुश्किल होगा।'
With a heavy heart I break the news that #FaraazKhan has left us for what I believe, is a better place.Gratitude to all for your help & good wishes when he needed it most.Please keep his family in your thoughts & prayers.The void he has left behind will be impossible to fill 🙏
बता दें पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी। जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज खान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते दिनों उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।