{"_id":"5c8c92e6bdec2214655582df","slug":"farah-khan-and-rohit-shetty-next-film-not-to-be-start-sooner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद फराह खान की वापसी पर लगा ब्रेक, अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म के रीमेक की थी तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल बाद फराह खान की वापसी पर लगा ब्रेक, अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म के रीमेक की थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farah Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' से फिल्म निर्देशक बनी फराह खान की अगली फिल्म शुरू होने से पहले ही अटक गई है। पिछले महीने ही निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने फराह खान को अपने प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म के लिए बतौर निर्देशक साइन किया था। सूत्रों से पता चला है कि जिस फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाने की तैयारी शुरू की थी, वह कानूनी पचड़े में फंस गई है।
2 of 5
Farah Khan
- फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा में धूमकेतू की तरह चमके प्रोडक्शन हाउस अष्टविनायक ने सात-आठ साल पहले अमिताभ बच्चन औऱ हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने का एलान किया था। तब इस फिल्म के लिए संजय दत्त का नाम फाइनल हुआ था और हेमा मालिनी की जगह माधुरी दीक्षित को लेने की बात चली थी। संजय दत्त ने इस फिल्म को इस शर्त पर करने के लिए हामी भरी थी कि फिल्म के मुनाफे में भी बतौर फिल्म के सह निर्माता उनकी हिस्सेदारी होगी।
3 of 5
Rohit Shetty
- फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि रोहित शेट्टी की योजना इसी फिल्म को फराह खान के साथ मिलकर पुनर्जीवित करने की थी, लेकिन ये फिल्म हाल फिलहाल शुरू होती नहीं दिखती। इसकी वजह है अमिताभ बच्चन स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' के निर्देशक राज ए सिप्पी की इस फिल्म में हिस्सेदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farah khan
अष्टविनायक कंपनी इसके प्रमोटर्स के खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मुकदमों के बाद बंद हो चुकी है। उसने फिल्म के राइट्स किसको बेचे, अभी इस बात की खोजबीन जारी है। इसके अलावा फिल्म को लेकर दो और मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
farah khan
रोहित शेट्टी रीमेक के मास्टर बन चुके हैं लेकिन वह ऐसी कोई भी फिल्म शुरू नहीं करना चाहते जिसे लेकर वह किसी तरह के झंझट में फंसे। लिहाजा, फराह खान को इंतजार करने की सलाह दी गई है। सत्ते पे सत्ता की रीमेक शुरू होने में अभी समय लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।