फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर पहली बार खुलकर बोलीं फराह खान, भाई साजिद पर लगे आरोपों पर भी दिया करारा जवाब

Tue, 27 Aug 2019 09:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Farah Khan open up on Sajid Khan allegations by metoo movement said Social Media Is Very Dangerous
farah khan - फोटो : file photo
मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद खान पर बीते साल मीटू अभियान के जरिए कई महिलाओं ने यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनकी चौतरफा निंदा हुई थी। साजिद खान मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के भाई है। फराह खान ने लंबे समय तक भाई पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने साजिद खान पर लगे इन आरोपों पर बड़ी बात बोली है। 
Farah Khan open up on Sajid Khan allegations by metoo movement said Social Media Is Very Dangerous
Farah Khan - फोटो : instagram
फराह खान ने हाल ही में जूम टीवी को इंटरव्यू दिया। इन दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने भाई साजिद खान पर मीटू अभियान के जरिए यौन शोषण के लगए आरोपों पर कहा कि सोशल मीडिया पर उनके साथ अच्छा नहीं हुआ और सभी आरोपियों के साथ समान रूप से पेश आना चाहिए। 

पढ़ें: प्रोड्यूसर नंबर वन की ये है 'बीवी नंबर वन', सेल्फ डिफेंस के लिए वर्दा ने शुरू की मुहिम
Farah Khan open up on Sajid Khan allegations by metoo movement said Social Media Is Very Dangerous
Shahrukh Khan and Farah - फोटो : file photo
फराह खान ने अपने बयान में कहा-  'मैं हमेशा मुद्दे के प्रति संवेदनशील रहती हूं। मेरा मुद्दा सिर्फ पांखड फैलाने वाले कुछ लोग थे, जिनसे मैं परेशान हो रही थी। मेरा वो मुद्दा नहीं था कि किसने और कौन सी लड़की ने सामने आकर आरोप लगाए, लेकिन जो लोग समाज के उद्धारकर्ता होने का दावा करते हैं, उन्हें अभियान के दौरान सभी अभियुक्तों के लिए समान व्यवहार करना चाहिए था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan open up on Sajid Khan allegations by metoo movement said Social Media Is Very Dangerous
sajid khan - फोटो : file photo
फराह खान ने आगे कहा- 'आप यह नहीं चुन सकते हैं कि एक आरोपी पेशेवर मोर्चे पर सफलता हासिल कर रहा है और इससे आपको फायदा हो सकता है। मुझे लगता है कि ये सही तरीका नहीं है। एक उचित प्रक्रिया होने की आवश्यकता है, जिसे अभी लागू होना बाकी है। आप सोशल मीडिया के जरिए ट्रायल नहीं चला सकते क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक घटना है और ये आज के समय में किसी के साथ भी हो सकती है।'

पढ़ें: ब्रेकअप के 6 साल बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलीं जैकलीन, क्या शुरू होने जा रहा नया रिश्ता
विज्ञापन
Farah Khan open up on Sajid Khan allegations by metoo movement said Social Media Is Very Dangerous
sajid khan - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते साल अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मीटू अभियान के जरिए अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली कई महिलाओं ने इस अभियान के जरिए अपने साथ हुई यौन शोषण जैसी घटानाओं के खुलासे किए थे। साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगने पर कई फिल्मी सितारों ने उनके साथ काम करने तक से मना कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed