फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farah Khan: शिल्पा-रवीना ने 'छैया छैया' करने से किया था इनकार, फराह ने इस तरह गाने के लिए मलाइका को किया कास्ट

Sun, 26 Nov 2023 01:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farah Khan says Malaika Arora casted in Chhaiya Chhaiya With Shah Rukh Khan after Shilpa Shetty Raveena Tandon
दिल से - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैया छैया' कई साल बाद भी एक आइकॉनिक गाना बना हुआ है। एआर रहमान ने इसे कंपोज किया था और सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने इसे गाया था। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था और इसका हिस्सा रहीं मलाइका अरोड़ा को काफी लोकप्रियता मिली थी।

Farah Khan says Malaika Arora casted in Chhaiya Chhaiya With Shah Rukh Khan after Shilpa Shetty Raveena Tandon
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : social media
हाल ही में कोलकाता में एक कार्यक्रम में फराह ने खुलासा किया कि कैसे 'छैया-छैया' के लिए मलाइका को कास्ट किया गया। कोरियोग्राफर ने कहा कि उन्होंने इस गाने के लिए रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी सहित कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया था। हालांकि, सभी ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
Movies: कॉलेज लाइफ पर बनी इन फिल्मों को दर्शकों का मिला भरपूर प्यार, बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट
 
Farah Khan says Malaika Arora casted in Chhaiya Chhaiya With Shah Rukh Khan after Shilpa Shetty Raveena Tandon
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि 'छैया छैया' की शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले ही उन्होंने मलाइका को इसमें शामिल किया था। उन्होंने कहा कि हर हीरोइन ने उस गाने को करने से मना कर दिया था, इसलिए मैं यही कहती हूं कि आपको सही समय पर सही जगह पर होना होगा। कोई नहीं जानता था कि मलाइका एक मॉडल थीं। मैं उसे जानती थीं, क्योंकि हम अरबाज को जानते हैं। मुझे यह भी नहीं पता था कि वे डांस कर सकती हैं।
IFFI: आईएफएफआई में बॉलीवुड की उपस्थिति पर अरविंद सिन्हा ने उठाए सवाल, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan says Malaika Arora casted in Chhaiya Chhaiya With Shah Rukh Khan after Shilpa Shetty Raveena Tandon
फराह खान - फोटो : social media

इससे पहले फराह खान ने अपने शो 'झलक दिखला जा' में गाने की शूटिंग के किस्से साझा किए थे। उन्होंने कहा कि चलती ट्रेन में डांस करना बहुत मुश्किल था और हर कोई डर गया था। उन्होंने मलाइका के बारे में बात करते हुए कहा, "हर कोई कहता है कि मैंने दीपिका पादुकोण को खोजा, लेकिन मैंने सबसे पहले मलाइका को खोजा। वे मेरी पहली संतान हैं।
12th Fail: ऑस्कर के लिए भेजी गई विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल', विक्रांत मैसी ने किया खुलासा

विज्ञापन
Farah Khan says Malaika Arora casted in Chhaiya Chhaiya With Shah Rukh Khan after Shilpa Shetty Raveena Tandon
दिल से - फोटो : अमर उजाला
फराह खान ने याद किया कि कैसे मलाइका डांस नंबर के लिए ट्रेन में थिरक रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने मलाइका को ट्रेन पर चढ़ाया। वे कांप रही थीं, सचमुच वहां कोई सुरक्षा नहीं थी, कुछ भी नहीं। उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया था, केवल काजल था और एक टैटू था, जो गीता कपूर ने उनकी बांहों पर बनवाया था। शाहरुख खान उनके साथ थे।
Katrina Kairf: मौत के करीब पहुंच गई थीं कटरीना कैफ, अभिनेत्री खुलासा करते हुए बोलीं- चॉपर अचानक गिरने लगा...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed