फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैट टू फिट: फरदीन खान से लेकर मुकेश अंबानी के बेटे तक, जब हैरान कर देने वाले ट्रांसफॉर्मेशन के साथ लौटे सितारे

Fri, 12 Mar 2021 02:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan To Anant Ambani celebrities who underwent a dramatic transformation
फैट से फिट हुए सितारे - फोटो : Twitter

बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की वजह से चर्चा में हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले काफी मोटे हुआ करते थे। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और अब वो बिल्कुल फिट हो गए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों की तस्वीरें जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' कर लिया।

फरदीन खान

Fardeen Khan To Anant Ambani celebrities who underwent a dramatic transformation
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए थे तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। लेकिन एक बार फिर उन्होंने वापस अपना लुक पा लिया है। फरदीन खान हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था।

सारा अली खान

Fardeen Khan To Anant Ambani celebrities who underwent a dramatic transformation
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान ने अपने बढ़े वजन की वजह से बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। उन्हें पिज्जा खाने का काफी शौक था। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। आज सारा अली खान सिनेमा की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत अंबानी

Fardeen Khan To Anant Ambani celebrities who underwent a dramatic transformation
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने में अपना 108 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो ट्रेनर के कहे अनुसार योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे। 

 
विज्ञापन

अर्जुन कपूर

Fardeen Khan To Anant Ambani celebrities who underwent a dramatic transformation
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/arjunkapoor

अपनी फिट बॉडी की वजह से अर्जुन कपूर लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। कई फिल्मों में सिक्स पैक एब्स दिखा चुके अर्जुन कपूर का वजन कभी 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वो हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। इन दिनों वह मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed