फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: फरहान-शिबानी ने किया अंडरवाटर किस, तो फैंस को याद आई ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’

Thu, 16 Jun 2022 05:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 16 Jun 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar share underwater kiss, fans says they are living Zindagi Na Milegi Dobara vibes
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर फरवरी के महीने में शिबानी दांडेकर से शादी करने के बाद अब वक्त मिलते ही वेकेशन पर चले गए हैं। अभिनेता ने इसकी झलक एक वीडियो के जरिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और समुद्र के अंदर इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फैंस को उनका यह वीडियो देख 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की याद आ गई। 

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar share underwater kiss, fans says they are living Zindagi Na Milegi Dobara vibes
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपनी पत्नी शिबानी के साथ समुद्र किनारे नाचते हुए नजर आ रहे हैं और फिर स्कूबा डाइविंग के लिए जाते हैं। पानी के अंदर का नजारा देखने के बाद शिबानी और फरहान कैमरे की तरफ हाथ हिलाते और रिंग फूंकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए और किस करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar share underwater kiss, fans says they are living Zindagi Na Milegi Dobara vibes
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर के इस वीडियो ने फैंस को उनकी फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की याद दिला दी है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्रो ZNMD वाइब्स जी रहे हैं’, तो दूसरे ने लिखा, 'OMG पानी के अंदर वो डांस और हग।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'अब जिंदगी न मिलेगी दोबारा को वापस लाओ।' कुछ ही घंटे में उनके इस वीडियो को खूब लाइक्स और कमेंट मिल गए हैं। कुछ दिनों पहले फरहान ने स्काई डाइविंग करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। उसे देखकर भी फैंस को 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की याद आ गई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar share underwater kiss, fans says they are living Zindagi Na Milegi Dobara vibes
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने इसी साल 19 फरवरी को शादी की थी। दोनों काफी समय से लिव इन में रह रहे थे। वहीं, फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'तूफान' में नजर आए थे। इसके अलावा वह एमसीयू वेब सीरीज 'मिस मार्वल' का हिस्सा हैं, जो डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed