फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sai Pallavi: साई पल्लवी की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया खूब धमाल, आपने देखी क्या?

Thu, 16 Jun 2022 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jun 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Sai Pallavi Best Movies List From Premam To Kali Know Details In Hindi
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों पर किए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की थी, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'विराटा पर्वम' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने यह बात कही थी, जिसे लेकर अब विवाद छिड़ गया है। कुछ लोग साई के इस बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि वह एक न्यूट्रल माहौल में पली-बढ़ी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो है, लेकिन वह किसी को सही और गलत नहीं कह सकती। साउथ में साई पल्लवी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस के इस विवादित बयान के बीच आज हम आपको उनकी बेस्ट पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Sai Pallavi Best Movies List From Premam To Kali Know Details In Hindi
प्रेमम - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमम

साई पल्लवी ने अपना एक्टिंग डेब्यू मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से किया था। उनकी पहली ही फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में उनके टीचर के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का मलारे गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था।

Sai Pallavi Best Movies List From Premam To Kali Know Details In Hindi
काली - फोटो : सोशल मीडिया
काली

साई पल्लवी नाम उनका एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिन्हें करियर की शुरुआत में ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिल चुका है। फिल्म 'प्रेमम' में वह निविन पॉली के साथ काम करने के बाद वह 'काली' में दलकीर सलमान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन समीर ताहिर ने निर्देशन किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Pallavi Best Movies List From Premam To Kali Know Details In Hindi
फिदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिदा

मलयालम सिनेमा के बाद साई का तेलुगू सिनेमा में भी डेब्यू शानदार रहा था। टॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'फिदा' थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके ओपोजिट वरुण तेज नजर आए थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर काम्मुला ने किया था।

विज्ञापन
Sai Pallavi Best Movies List From Premam To Kali Know Details In Hindi
अथिरन - फोटो : सोशल मीडिया
अथिरन

मलयालम फिल्मों में सलमान और निविन के साथ काम करने के बाद साई की जोड़ी फहाद फासिल के साथ खूब जमी। दोनों फिल्म अथिरन में एक साथ नजर आए थे। यह एक साइकलोजिकल फिल्म थी जिसका निर्देशन विवेक ने किया था। इस फिल्म में साई ने नित्या नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी जो ऑटिज्म से पीड़ित लेकिन मार्शल आर्ट में कुशल भी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed