फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan And Shibani Wedding: अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, चार साल से हैं रिलेशन में

Mon, 31 Jan 2022 01:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding In April After Court Marriage
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इस समय सिंगर शिबानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि फरहान अख्तर फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद फरहान अख्तर का ग्रैंड वेडिंग करने का प्लान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और शिबानी ने कोर्ट मैरिज करने के बाद अप्रैल में ग्रैंड बॉलीवुड स्टाइल वेडिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि इस बारे में उनकी तरफ अभी तक कोई ऑफिशियली स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding In April After Court Marriage
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में फॉलो किया जाएगा कोविड प्रोटोकॉल-
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान रखते हुए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने फरवरी में कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि कोविड के हालात पहले से कुछ बेहतर हो रहे हैं इसलिए कपल अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग करने के लिए प्लान कर रहे हैं। शादी में कई सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं हालांकि शादी समारोह के दौरान पूरी तरह से कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding In April After Court Marriage
शिबानी, फरहान - फोटो : amar ujala, mumbai

4 साल से रिलेशन में है कपल
आपको बता दें कि फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी तकरीबन चार सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने कुछ समय तक रिश्ते के बारे में कोई जिक्र नहीं किया हालांकि साल 2018 में कपल ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding In April After Court Marriage
farhan akhtar

फरहान की शिबानी से ये दूसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ की थी। दोनों की पहली मुलाकात फरहान की डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' के दौरान हुई थी। अधुना भबानी ने भी इसी फिल्म से हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था।

विज्ञापन
Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding In April After Court Marriage
farhan akhtar

अगर बात करें तो फिल्म भाग मिल्खा भाग से प्रसिद्धि पाने वाले फरहान के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म 'तूफान' में दिखाई दिए थे। यह फिल्म पिछले साल जुलाई में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। इन दिनों फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में करटीना, प्रियंका और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed