बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'रॉक ऑन' ने आज अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 29 अगस्त को साल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। आज फिल्म के 14 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता फरहान अख्तर ने शानदार थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। जिसमें फिल्म के बेहतरीन दृश्यों की झलक दिखाई गई है।
14 Years of Rock on: फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल स्टारर 'रॉक ऑन' को पूरे हुए 14 साल, शेयर किया शानदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रॉक ऑन के 14 साल पूरे होने के मौके पर अपने इंस्टाग्राम से फिल्म के दृश्यों की वीडियो रील शेयर की है, जिसके बैकग्राउंड में फिल्म का टाइटल ट्रैक 'रॉक ऑन ये है वक्त का इशारा' बज रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हमने एक राग छेड़ा और मैजिक बन गया। इसके आगे उन्होंने लिखा- दर्शकों ने रॉक ऑन को कैसे प्रतिक्रिया दी इस बात का रोमांच कभी नहीं भूलेंगे!!"
सेमी हिट रही थी फिल्म
अभिषेक कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म रॉक ऑन में फरहान और अर्जुन रामपाल के अलावा प्राची देसाई व पूरब कोहली भी अहम किरदारों में थे और ये फिल्म सेमी हिट रही थी। लोगों को इसका म्यूजिकल ट्रैक काफी पसंद आया था। हालांकि साल 2016 में इसके सीक्वल भी रिलीज हुआ था, जिसे अच्छी रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिलहाल आज का ये वीडियो देखने के बाद फैंस की यादें भी ताजा हो गई हैं।
View this post on Instagram
लोग बोले, यादें ताजा हो गईं
रॉक ऑन का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह हमारे हॉस्टल के दिनों का एक अभिन्न अंग बन गया है। हम सचमुच 'सिंदबाद सेलर' गाते थे।" वहीं दूसरे ने लिखा-अरे वाह यादें ताजा हो गईं। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते दिखे।