{"_id":"5c34cdd3bdec2256f4368fca","slug":"farhan-akhtar-is-getting-engage-with-shibani-dandekar-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर 45वें बर्थडे पर कर सकते हैं सगाई, इस सिंगर संग कई दिनों से हैं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर 45वें बर्थडे पर कर सकते हैं सगाई, इस सिंगर संग कई दिनों से हैं चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर फरहान अख्तर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन फरहान अपने जन्मदिन से ज्यादा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें कई बार शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट होते हुए देखा गया है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके शादी करने की खबर भी जोरों पर हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।
2 of 5
दरअसल, आपको बता दें कि दोनों को लेकर खबरें तब बनने लगी जब शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन संग एक फोटो शेयर की। इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। फोटो में शिबानी कैमरे की तरफ तो फरहान की पीठ दिख रही है। जिससे ये अंदाजा लगाना आसान हो गया कि यह फरहान अख्तर ही हैं।
3 of 5
Farhan Akhtar
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि शिबानी को फरहान के बच्चों से बहुत प्यार है। ऐसे में अब अटकलें लगना शूरू हो गई है कि ये दोनों अगला कदम सीधा शादी के लिए उठाएंगे। लेकिन इससे पहले शिबानी के साथ फरहान अपने जन्मदिन पर बड़ा धमाका कर सगाई का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Farhan Akhtar
आपको बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
आखिर में आपको बता दें कि फरहान और शिबानी का पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों में तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।