फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan-Shibani wedding: फरहान संग कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हुईं शिबानी, खंडाला में धूमधाम से वेडिंग कर चुका है कपल

Mon, 21 Feb 2022 07:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Feb 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar's wife Shibani Dandekar posts picture before their court wedding
फरहान-शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खंडाला के एक फॉर्महाउस में दोनों ने रिंग सेरेमनी करके शादी की रस्में पूरी कीं। दोनों  की शादी में सिर्फ परिवार के खास लोग और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया  था। दोनों की शादी में ह्रितिक रोशन ने भी जलवा बिखेरा था। फरहान ने अपनी शादी में काले रंग का सूट और शिबानी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। 






 
Farhan Akhtar's wife Shibani Dandekar posts picture before their court wedding
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद दोनों कोर्ट में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। उससे पहले शिबानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह कोर्ट  वेडिंग से पहले तैयार होती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनको एक टैन्ड रंग का बाथरोब पहने स्टूल पर बैठे हुए देखा जा सकता है। सामने उनकी मेकअप एक्सेसरीज रखी हुई है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, 'लेट्स गो'।

Farhan Akhtar's wife Shibani Dandekar posts picture before their court wedding
फरहान अख्तर और ऋतिक रौशन डांस - फोटो : Instagram

जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि ये कपल एकदूसरे से 'आई कैन डू दैट' के सेट पर मिला था। शिबानी उस शो की कंटेस्टेंट थीं और फरहान उस शो के होस्ट थे। कई अफवाहों के बाद 2018 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। जिसके बाद उनके रिश्ते को फैंस का भी प्यार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar's wife Shibani Dandekar posts picture before their court wedding
दोस्तों के साथ पार्टी करते फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

फरहान और शिबानी ने अपने सोशल मीडिया पर अभी तक शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जरुर वायरल हुआ था जिसमें फरहान और ह्रितिक उनकी फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के गाने सेनोरीटा पर डांस कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed