फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: साड़ी पहने और बालों में गुलाब लगाए आलिया भट्ट ने शेयर कीं तस्वीरें, एक्ट्रेस की अदाएं देख दीवाने हुए फैंस

Mon, 21 Feb 2022 07:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 21 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म 4 दिन बाद देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt shared her photos wearing a white saree with roses in her hair fans loves the traditional look of the actress
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म 4 दिन बाद देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जोरों- शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। अपनी फिल्मों के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आलिया आए दिन फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है, जिसे उनके फैन बेहद पसंद करते हैं।

 

इसी बीच अब आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। साड़ी पहने अभिनेत्री का यह लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस पारंपरिक गेटअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी लगातार उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

Alia Bhatt shared her photos wearing a white saree with roses in her hair fans loves the traditional look of the actress
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

शेयर कीं गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री आलिया सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक तरीके के इयररिंग्स और उसी के मैचिंग की अंगूठी भी पहन रखी है। इसके अलावा बालों में जुड़ा बनाएं एक्ट्रेस ने सफेद रंग का गुलाब भी लगाया है। जबकि माथे पर हरे रंग की छोटी सी बिंदी उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है।

Alia Bhatt shared her photos wearing a white saree with roses in her hair fans loves the traditional look of the actress
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने इस पारंपरिक गेटअप के साथ एक्ट्रेस ने बेहद लाइट मेकअप कैरी किया है, जो उनकी खूबसूरती को और भी अच्छी तरह से परिभाषित कर रहा है। अभिनेत्री की तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही शेयर कीं गई आलिया भट्ट की तस्वीरों को अब तक 4 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt shared her photos wearing a white saree with roses in her hair fans loves the traditional look of the actress
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा इन तस्वीरों पर कई कलाकार और अभिनेत्री के फैन कमेंट्स भी कर रहे हैं। आलिया की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री आतिया शेट्टी ने एक प्यार भरा इमोजी ड्रॉप किया। तो वहीं रिया कपूर ने आलिया भट्ट की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए उनके ईयररिंग की तारीफ की। इसके अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Alia Bhatt shared her photos wearing a white saree with roses in her hair fans loves the traditional look of the actress
गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, कोलकाता मेरी जान। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्दी ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री 25 मार्च को रिलीज होने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में भी दिखाई देंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed