फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Bollywood Actors: फ्लॉप करियर के बाद ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हुए ये सितारे, कुछ ने शुरू किया बिजनेस तो कोई कर रहा नौकरी

Mon, 21 Feb 2022 06:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Feb 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
These actors and actresses career flop in Bollywood after that they made career in another field
फ्लॉप सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने वाला हर शख्स नाम और पैसा कमाना चाहता है। लेकिन हर कोई सफल नहीं हो पाता। बहुत से बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म में तो खूब झंडे गा rouड़े, लेकिन उसके बाद उनकी लगभग हर फिल्म फ्लॉप होती गई। 90 के दशक के कई सितारे तो अभी भी बॉलीवुड में राज कर रहे हैं, लेकिन बहुते से एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे हैं जो अब गुमनाम हो चुके हैं। ये गुमनाम सितारे अब बॉलीवुड छोड़कर दूसरी फील्ड में हाथ आजमा रहे हैं। 






 


 
These actors and actresses career flop in Bollywood after that they made career in another field
राहुल राय - फोटो : amar ujala

राहुल राय
1990 में आई फिल्म आशिकी तो आपको जरुर याद होगी। इस फिल्म के अभिनेता राहुल राय दर्शकों के चहेते बन गए थे। हालांकि 'आशिकी' का  बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपना करियर शुरु करने के बाद भी राहुल राय को कुछ खास सफलता नहीं मिली। राहुल बिग बॉस सीजन एक के विनर भी रह चुके हैं। 

These actors and actresses career flop in Bollywood after that they made career in another field
कुमार गौरव  - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार गौरव
1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कुमार गौरव की पहली फिल्म तो हिट रही थी। इस पिक्चर से लोगों में उनकी छवि लवर ब्वाय की बन गई थी। लव स्टोरी के बाद तो जैसे लड़कियां कुमार गौरव की दीवानी हो गई थीं। मशहूर अभिनेता राजेन्द्र कुमार के बेटे होने के बावजूद कुमार गौरव का करियर डूब गया। हालांकि उस समय पिता ने बेटे के करियर को सहारा देने की कोशिश जरुर की थी, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद कुमार ने अपना ट्रैवल का बिजनेस शुरु कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These actors and actresses career flop in Bollywood after that they made career in another field
संदली सिन्हा

संदली सिन्हा
'तुम बिन' फिल्म बनाने के बाद संदली सिन्हा रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद वह कुछ खास नहीं कर पाईं और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। इस समय संदली भारत की सबसे बड़ी ब्रांड कंट्री ऑफ ओरिजन की फाउंडर हैं और इस  फील्ड में वह कामयाब भी हैं।

विज्ञापन
These actors and actresses career flop in Bollywood after that they made career in another field
मंदाकिनी - फोटो : Twitter
मंदाकिनी
राम तेरी गंगा मैली फिल्म की मंदाकिनी आपको जरुर याद होंगी। मंदाकिनी की ये पहली डेब्यू फिल्म थी, जो सुपहिट हुई थी। एक फिल्म के बाद मंदाकिनी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और बॉलीवुड की चकाचौंध से गायब हो गईं। मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन की प्रेमिका के तौर पर भी फेमस हुई थीं। अब वह मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं और योगा भी सिखाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed