फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehraiyaan: दीपिका ने होस्ट की 'गहराइयां' की सक्सेस पार्टी, भड़के यूजर्स बोले-फ्लॉप फिल्म को जबरदस्ती हिट का नाम मत दो

Mon, 21 Feb 2022 04:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Feb 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone gets trolled for hosting Gehraiyaan success party  users says Flop film hai
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों को ये एडल्ट ड्रामा पसंद नहीं आया। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसके इंटिमेट सीन्स चर्चा में थे। इस फिल्म से फैंस को जितनी उम्मीदें आई थीं, फिल्म उसपर खरी नहीं उतर पाई। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए सक्सेज पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसकी तस्वीरें आने के बाद लोग दीपिका को ट्रोल करने में लगे हैं। 


 
Deepika Padukone gets trolled for hosting Gehraiyaan success party  users says Flop film hai
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से यूजर्स ने इस फिल्म को बेकार बताया, तो वहीं इसपर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर छाए हैं। अपने इस स्पेशल दिन पर दीपिका पादुकोण सफेद रंग की ड्रेस में पहुंची थीं। जहां कुछ फैंस ने उनके ड्रेसिंग सेंस को पसंद किया और फिल्म की सराहना की, तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने दीपिका को सक्सेस पार्टी देने के लिए ट्रोल किया, क्योंकि वे फिल्म को फ्लॉप मानते हैं।

Deepika Padukone gets trolled for hosting Gehraiyaan success party  users says Flop film hai
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सक्सेज पार्टी की फोटो देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि फ्लॉप फिल्मों की भी सक्सेज पार्टी होती है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा 'किस बात की सक्सेज'। एक यूजर ने लिखा 'फालतू के बोल्ड सीन दिखाने की सक्सेज पार्टी'। अन्य यूजर ने कहा, 'इसे कहते हैं जबरदस्ती की फ्लॉप फिल्म को हिट बनाना'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone gets trolled for hosting Gehraiyaan success party  users says Flop film hai
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

गहराइयां फिल्म को देखने के बाद भी यूजर्स ने बहुत ही निगेटिव कमेंट्स दिए थे। एक यूजर ने लिखा था, 'इससे अच्छा तो क्राइम पेट्रोल देख लेते'। कई दर्शकों ने तो फिल्म देखने के बाद यहां तक कह डाला कि इस फिल्म का नाम गहराइयां नहीं बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली गाली होना चाहिए था। 

विज्ञापन
Deepika Padukone gets trolled for hosting Gehraiyaan success party  users says Flop film hai
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अलीशा नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी जिंदगी में चाइल्डहुड ड्रामा से गुजर रही होती है। वह अपने ब्वायफ्रेंड के प्यार में पड़ जाती है और बाद में उसका मर्डर कर देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed