फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aruna Irani: रॉकी में संजय की मां बनने वाली अरुणा ईरानी अगली फिल्म में बनीं उनकी माशूका, बोलीं- पता नहीं लोग कैसे...

Mon, 21 Feb 2022 04:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Aruna Irani plays Sanjay Dutt mother in Rocky movie and then seduces her in next film
अरुणा ईरानी, संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने साल 1941 में गंगा जमुना फिल्म से महज 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। जहां अरुणा ईरानी ने सकारात्मक भूमिकाएं बखूबी अदा की हैं, तो वहीं नकारात्मक भूमिकाओं में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर कई बातें बताईं और इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली फिल्म में संजय दत्त की मां की भूमिका निभाई और फिर कैसे अगली फिल्म में वह संजय दत्त को रिझाती नजर आईं थीं।

Aruna Irani plays Sanjay Dutt mother in Rocky movie and then seduces her in next film
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा ईरानी ने अपने इंडस्ट्री में अपने साथ काम करने वाले सह कलाकारों के बारे में बात की और वहीं संजय दत्त के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने ज्यादातर फिल्म अभिनेताओं के साथ काम किया था और कोई विशिष्ट अभिनेता नहीं है, जिसका मैं नाम लेना चाहूंगी, क्योंकि हर कोई बेहद अच्छा था, जिसके भी साथ काम किया।

Aruna Irani plays Sanjay Dutt mother in Rocky movie and then seduces her in next film
अरुणा ईरानी, संजय दत्त - फोटो : instagram-binodondigitalone

दूसरी फिल्म में संजय दत्त को रिझाती नजर आईं थीं अरुणा ईरानी
इसके आगे अरुणा ईरानी ने बात करते हुए बताया कि मुझे संजू (संजय दत्त) के साथ काम करने में भी मजा आया। मैंने उनकी पहली फिल्म में उनकी मां की भूमिका निभाई। इसके आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में उन्हें (संजय दत्त) रिझाया। मुझे अभी भी समझ नहीं आया कि उस समय लोग इसे कैसे स्वीकार करते थे और यहां तक कि अभी भी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani plays Sanjay Dutt mother in Rocky movie and then seduces her in next film
अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मिला गंगा जमुना में काम करने का मौका-
अरुणा ईरानी ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म गंगा जमुना के बारे में भी बात की। इस फिल्म में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने पहले ऑडिशन को याद करते हुए कहा कि कैसे दिलीप कुमार ने उन्हें डायलॉग बोलने को कहा और इसके तुरंत बाद उन्हें पहली फिल्म गंगा जमुना में काम करने का मौका मिला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed