{"_id":"5d2feb658ebc3e6cf35f9a3d","slug":"farhan-akhtar-share-a-video-with-daughter-akira-in-swimming-pool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूल में बेटी के साथ खेलते दिखे फरहान अख्तर, वीडियो देख ऋतिक रोशन नहीं रोक पाए हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूल में बेटी के साथ खेलते दिखे फरहान अख्तर, वीडियो देख ऋतिक रोशन नहीं रोक पाए हंसी
Thu, 18 Jul 2019 09:15 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
farhan akhtar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था । उनके साथ गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर और बेटी अकीरा भी थीं। अब फरहान का बेटी के साथ एक वीडियो सामने आया है । इसमें फरहान, अकीरा को पूल में फेंकते दिख रहे हैं । दरअसल, ये एक पुराना वीडियो है जिसे फरहान ने अब शेयर किया है ।
farhan akhtar
- फोटो : social media
इस वीडियो को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'देखो, मुझे क्या मिला ।' बता दें कि ये वीडियो Koh Samui का है, जहां फरहान वैकेशन मनाने गए थे । फरहान के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । साथ ही कुछ सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया ।
farhan akhtar
ऋतिक रोशन लिखते हैं, 'हा हा हा फैब' । करन टैकर ने लिखा, 'LOL'। वहीं फैंस को भी फरहान और अकीरा का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है । बता दें कि फरहान इन दिनों गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूल नहीं किया है ।
View this post on Instagram
Look what I found 😬❤️ #treasure #akistagram #kohsamui @small.akhtar 😘
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
ये कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
priyanka chopra and farhan akhtar
फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।