फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सस्ती एक्टर' कहने वाले को तापसी पन्नू का मुंहतोड़ जवाब, 'तो आप बताइए कि महंगी एक्टर कैसे बनते हैं'

Thu, 18 Jul 2019 08:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu reply to troller when he said to her cheap actor
taapsee pannu - फोटो : social media
तापसी पन्नू का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात हो गई है । एक्टिंग के अलावा तापसी अपनी राय रखने में बिल्कुल नहीं चूकतीं । वहीं ट्रोलर्स भी तापसी को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं । फिर तापसी ट्रोलर्स को जवाब भी जरूर देती हैं । हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है । एक ट्रोलर ने तापसी को 'सस्ती एक्टर' कह दिया । 
taapsee pannu reply to troller when he said to her cheap actor
Taapsee Pannu - फोटो : social media
इसके बाद तापसी ने भी उसे करारा जवाब देकर यूजर की बोलती बंद कर दी । ओम सिंह यादव नाम के टि्वट यूजर ने तापसी के लिए लिखा, 'तुम एक सस्ती एक्टर हो । तुम्हारी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है ।' इसके बाद तापसी ने जवाब देते हुए लिखा, 'ठीक है सर, तो आप मुझे कब थेरेपी सेशन दे रहे हैं । आप कृप्या मुझे बताइए कि महंगे एक्टर कैसे बनते हैं ।'



 
taapsee pannu reply to troller when he said to her cheap actor
Taapsee Pannu - फोटो : social media
तापसी के इस कमेंट के बाद यूजर्स ने उन्हें सराहना शुरू कर दिया । लोगों ने तापसी से कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए । एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें जाने दो तापसी । ये लोग कभी नहीं बदलने वाले । तुम एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हो, ये तुम्हें पता होना चाहिए ।' तापसी ने इस यूजर को भी जवाब दिया । 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu reply to troller when he said to her cheap actor
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
तापसी लिखती हैं, 'अरे, लेकिन मैं नहीं चाहती कि ये लोग बदलें । ये लोग बड़े मनोरंजक हैं । इन्हें बदलने की बात कहकर इनके ह्यूमर को नहीं मार सकते । ये लोग बहुत अच्छा कंटेंट देते हैं । इस कंटेंट का हमें कैसे इस्तेमाल करना है ये हमारे ऊपर है। तुम्हारे कमेंट के लिए शुक्रिया प्यारी लड़की।'









 
विज्ञापन
taapsee pannu reply to troller when he said to her cheap actor
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
एक यूजर ने लिखा, 'जो ट्रोलर्स को भी ट्रोल कर दे उसका नाम तापसी ।' एक और यूजर लिखते हैं, 'कुछ लोग कभी नहीं बदलते । तुमने सही कहा कि ये लोग बहुत मनोरंजक होते हैं। तुम जिस तरह से ट्रोलर को जवाब देती हो, अपना ये अंदाज कभी नहीं बदलना । टिप्स तो लोग ऐसे देते हैं जैसे खुद एक्टिंग का डिप्लोमा करके बैठे हैं । तुम्हें सांड की आंख और मिशन मंगल के लिए शुभकामनाएं ।'



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed