फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे और अक्षय ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Thu, 18 Jul 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jul 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday and Akshay Kumar Donated For Assam Floods top entertainment news
Priyanka Chopra and Akshay Kumar - फोटो : Social Media
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई 1982 को जन्मीं प्रियंका बीते नवंबर में निक जोनस के साथ शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। कई महिनों तक लोगों के सिर से प्रियंका और निक की शादी का खुमार नहीं उतरा। करोड़ों की लागत से जोधपुर के उमेद भवन में हुई इस शादी में प्रियंका बिल्कुल राजकुमारी की तरह सजी थीं। 


पढ़ें: करोड़ों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, पर शादी में खर्च किए थे बस इतने से पैसे
Priyanka Chopra birthday and Akshay Kumar Donated For Assam Floods top entertainment news
Sukhwinder Singh - फोटो : Social Media

अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वाले सुरों के सरताज सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान गायकी की ओर था। सुखविंदर सिंह केवल 8 साल की उम्र में ही स्टेज परफॉर्मेंस करने लगे थे। आज वो अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 13 साल की उम्र में सुखविंदर सिंह ने सिंगर मलकीत सिंह के लिए तूतक तूतक तूतीया कंपोज किया था। सिंगिंग के अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड मूवी में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया है।

पढ़ें: B'day Spl: 8 साल की उम्र से गाने लगे थे सुखविंदर सिंह, 'जय हो' गाने को मिला था ऑस्कर

Priyanka Chopra birthday and Akshay Kumar Donated For Assam Floods top entertainment news
rishi kapoor support kangana ranaut - फोटो : Social Media
फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक इवेंट में कंगना रनौत का एक जर्नलिस्ट से विवाद हो गया था, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में पत्रकारों के एक समूह ने कंगना को बैन करने की भी बात कही। इसके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने माफी मांगी थी और फिर कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी। अब इस मामले पर ऋषि कपूर का बयान आया है और उन्होंने कंगना का समर्थन किया है।

पढ़ें: कंगना रनौत के समर्थन में उतरे ऋषि कपूर, बोले- लोग कुछ भी लिख देते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday and Akshay Kumar Donated For Assam Floods top entertainment news
hema malini, dharmendra - फोटो : Social Media

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों से दूर इन दिनों अपने फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर खेती करते हुए और जानवरों के साथ नजर आते हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी और मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हेमा मालिनी संसद प्रांगण में झाड़ू लगाते हुए नजर आई थीं, इस पर धर्मेंद्र ने फैन को जवाब देते हुए कहा था कि हेमा उन्हें अनाड़ी लग रही थीं लेकिन अब उन्होंने इस जवाब के लिए माफी मांगी है।


पढ़ें: हेमा मालिनी का मजाक उड़ाने के बाद धर्मेंद्र ने की 'तौबा तौबा', बोले- हम का माफी दई दो मालिक
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday and Akshay Kumar Donated For Assam Floods top entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा मदद के लिए सबसे आगे रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। असम में बाढ़ के कहर से हालात और खराब होते जा रहें हैं। ऐसे में अक्षय ने बाढ़ पीड़ितों के साथ-साथ जानवरों की मदद के लिए घोषणा की है और लोगों से भी सहायता करने की अपील की है। 


पढ़ें: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय ने दिए इतने करोड़, प्रियंका चोपड़ा ने भी की लोगों से अपील
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed