{"_id":"5c6158aebdec2217fc33e800","slug":"farhan-akhtar-shared-romantice-poetry-for-girlfriend-shibani-dandekar-in-valentines-day-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक में रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड के लिए शेयर की प्यारी सी कविता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेलेंटाइन वीक में रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड के लिए शेयर की प्यारी सी कविता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर, प्रियंका और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद बॉलीवुड के एक और मशहूर कलाकार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। यह कलाकार कोई और नहीं बल्कि एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर है। वह शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच वेलेंटाइन डे वीक पर इन दिनों की साथ में एक तस्वीर सामने आई है।
2 of 5
shibani dandekar
- फोटो : instagram
इस तस्वीर को फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में शिबानी दांडेकर फरहान अख्तर की बाहों में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के एक्टर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के लिए कैप्शन में बेहद रोमांटिक कविता भी लिखी है। जोकि इन दोनों के बीच के प्यार को बहुत अच्छे से बयां करती है।
फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर और अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-
तुम मुस्कुराओ जरा,
चिराग जला दो जरा,
अंधेरा हटा दो जरा,
रोशनी फैला दो जरा..
फरहान अख्तर के फैंस उनकी इस कविता और तस्वरी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फरहान के अलावा शिबानी दांडेकर ने भी इसी तस्वरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को जब एक साथ देखा गया तो तब से ही उन्हें लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। दोनों को बाहर भी कई बार स्पॉट होते देखा गया लेकिन दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला और ना ही इस बात से इनकार ही किया।
हाल ही में शिबानी ने फरहान संग डेट की खबरों पर खुलकर बोला किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब शिबानी से फरहान संग अफेयर की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया 'मुझे ऐसा अभी कुछ भी एहसास नहीं हुआ, हम दोनों बस खुद को समय दे रहे हैं।' शिबानी ने आगे कहा कि लोग जल्द ही समझ जाएंगे कि वे क्या चाहते हैं। शिबानी ने अफेयर की खबरों के पीछे की वजह सोशल मीडिया को बताया। शिबानी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छिपाने वाली ऐसी कोई चीज ही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।