{"_id":"60f57e558ebc3e61c21f85d5","slug":"farhan-akhtar-shares-his-transformation-look-for-film-toofaan-pictures-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: 'तूफान' के लिए फरहान अख्तर ने बदला तीन बार लुक, ट्रांसफॉर्मेशन की यह फोटो हो रही जमकर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: 'तूफान' के लिए फरहान अख्तर ने बदला तीन बार लुक, ट्रांसफॉर्मेशन की यह फोटो हो रही जमकर वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर फरहान अख्तर किसी फिल्म को बनाते हैं या अभिनय करते हैं तो किरदार और फिल्म में एकदम ढल जाते हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' रिलीज हुई है और लोगों को फिल्म में उनका अभिनय खूब पसंद आया। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक सभी ने फरहान की खूब प्रशंसा की। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर के ट्रांसफॉर्मेशन लुक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल, फिल्म में फरहान अख्तर के लुक का कई बार ट्रांसफॉर्मेशन किया गया। इस दौरान एक्टर को भी अपने वजन को कम और ज्यादा करना पड़ा। अब फरहान अख्तर ने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
फरहान अख्तर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तूफान के लिए अज्जू (अजीज) के कई शेप्स और साइज। क्या जर्नी रही। कड़ी मेहनत के18 महीने। लेकिन पसीने की हर बूंद, हर मांसपेशियों का दर्द और हर पाउंड बढ़ता और घटता वजन कीमती।'
2 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें पहली फोटो में फरहान का वजन 69.8 किलोग्राम है। दूसरी फोटो में उनका वजन 85.0 किलो है और तीसरी फोटो में फरहान का वजन 76.9 किलो है। इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सेलेब्स एक्टर की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।
फिल्म 'तूफान' को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है और इसमें लीड रोल में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल हैं। फरहान अख्तर के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी और अब फिल्म में उनकी मेहनत साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म तूफान का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि अजीज अली (फरहान अख्तर) डोंगरी का गुंडा है, लेकिन दिल का अच्छा है। अजीज की मुलाकात होती है डॉक्टर अनन्या प्रभु (मृणाल ठाकुर) से, इसके बाद गुंडा अज्जू, बॉक्सर अजीज अली बनने की राह पर चल देता है। इस रास्ते में उसको साथ मिलता है कोच नाना प्रभु (परेश रावल) का। आखिर में वो कई मुश्किलों के बाद जीत हासिल करता है।
विज्ञापन
5 of 5
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने इससे पहले स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए भी फरहान ने कड़ी मेहनत की थी और फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म भारतीय एथलीट और ओलंपियन मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।