{"_id":"5c6ba23abdec224c80718790","slug":"farhan-akhtar-shibani-dandekar-enjoying-holiday-in-mexico-shared-romantic-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच BEACH पर एन्जॉय कर रहे हैं फरहान-शिबानी, देखिए रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच BEACH पर एन्जॉय कर रहे हैं फरहान-शिबानी, देखिए रोमांटिक तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार छिपाए नहीं छिपता। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी कथाकथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का है। शिबानी और फरहान की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिससे इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन खबरों के बीच शिबानी और फरहान इन दिनों हॉलीडे मना रहे हैं जिसकी तस्वीरें इस कपल ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
शिबानी और फरहान इन दिनों क्वालिटी टाइम मेक्सिको में बिता रहे हैं। शिबानी ने फरहान के साथ एन्जॉय करते हुए बीच की तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इन तस्वीरों और वीडियो में शिबानी फरहान के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में शिबानी बिकिनी में नजर आ रही हैं।
शिबानी और फरहान ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूल तो नहीं किया है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीर पर कुछ ऐसे कमेंट जरूर किए हैं जिससे इन दोनों के रिश्ते पर मुहर जरूर लगी है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो फरहान और शिबानी ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि काफी दिनों से ऐसी खबरें आ भी रही थीं कि यह दोनों साल 2019 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आए दिन वह अपने फैंस के लिए हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फरहान की तरह शिबानी भी मल्टी टैलेंटेड हैं। शिबानी एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ सुपर मॉडल और अच्छी एक्टर भी हैं। शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टेलिविजन शो 'नमस्ते अमेरिका' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो होस्ट किए। शिबानी ने 'नाम शबाना', 'नूर' और 'भावेश जोशी' सुपरहीरो जैसी फिल्मों में बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
shibani farhan
- फोटो : amar ujala
काम की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले हैं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन, दिल्ली और मुंबई में हो चुकी है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। जल्द ही फरहान और प्रियंका इस फिल्म के बाकी हिस्से की शूटिंग शुरू करने अंडमान आने वाले हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और फरहान 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।