Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: Shibani Dandekar got the wedding date tattooed on her hand shared pictures flaunting her new tattoo
{"_id":"621bb1d4437be7160b2bd6ef","slug":"farhan-akhtar-shibani-dandekar-shibani-dandekar-got-the-wedding-date-tattooed-on-her-hand-shared-pictures-flaunting-her-new-tattoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: शिबानी दांडेकर ने हाथ पर टैटू कराई शादी की डेट, फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: शिबानी दांडेकर ने हाथ पर टैटू कराई शादी की डेट, फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:46 PM IST
सार
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे फिल्म मेकर और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। अपने लंबी रिलेशन के बाद इसी महीने शादी रचाने वाले फरहान और शिबानी लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे फिल्म मेकर और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। अपने लंबी रिलेशन के बाद इसी महीने शादी रचाने वाले फरहान और शिबानी लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। शादी के बाद से ही यह कपल अपने प्री- वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट वेडिंग की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करता नजर आ रहा है। इसी क्रम में अब शिबानी दांडेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ सिंगल तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में शिबानी दांडेकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर शादी का निखार साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं सभी का ध्यान शिबानी के हाथों में बने टैटू की ओर खींचा जा रहा है। दरअसल, शिबानी ने अपने हाथ पर खास टैटू करवाया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शिबानी द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में से एक में उनके बाएं हाथ पर रोमन अंक में उनकी शादी की तारीख लिखी नजर आ रही हैं। शिबानी और फरहान ने 19 फरवरी को पारंपरिक तरीके से खंडाला में अपने फार्महाउस में शादी की थी। इसके बाद इस कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिबानी ने अपने कोर्ट मैरिज की ही तारीख को अपने हाथ पर टैटू कराया है। इन तस्वीरों में शिबानी गोल्डन वर्क वाली शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने इस गेटअप के साथ उन्होंने बालों का हाई बन बनाया हुआ है, जो उन्हें और भी गॉर्जियस बना रहा है। साथ ही लाइट मेकअप और सिंपल ईयररिंग उनके इस लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं।
4 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी तस्वीरों पर फैंस और सेलिब्रिटी इस लगातार कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान ने शिबानी की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि शादी के बाद तुम और भी खूबसूरत हो गई हो। वहीं, कई फैंस शिबानी के इस लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई फराह खान के इस कमेंट से सहमत नजर आ रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब शिबानी ने फरहान के लिए टैटू कराया हो। इससे पहले उन्होंने बीते साल अगस्त में अपने गले पर फरहान के नाम का टैटू गुदवाया था। गौरतलब है कि शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। फरहान अख्तर की यह शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।