फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: आमिर खान से लेकर राजकुमार राव तक, फिल्मों में न्यूड सीन दे चुके हैं ये बॉलीवुड अभिनेता

Sun, 27 Feb 2022 10:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
From Aamir Khan to Rajkumar Rao Bollywood actors who stripped naked on the screen, know the names of those films
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की एक फिल्म को बनाने में कई लोगों की मेहनत लगी होती है। हर कोई फिल्म को बेस्ट बनाने के लिए अपने काम को बखूबी करता है। सभी कलाकार अपनी फिल्मों के सीन को वास्तविक दिखाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं फिर चाहे इसके लिए स्टार्स को पर्दे पर इंटीमेट सीन करने पड़े या फिर न्यूड सीन देकर फैंस को हैरानी में डालना पड़े। सितारे अपनी फिल्मों को अच्छा बनाने के लिए हर तरह से कोशिश करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कैमरे के सामने न्यूड सीन दिए थे।


 
आमिर खान
आमिर खान ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘पीके’ भी शामिल है। इस फिल्म में आमिर ने लगभग एलियन का ही किरदार निभाया था, जो दूसरी दुनिया से पृथ्वी पर आ जाता है। इस फिल्म में जब आमिर खान की एंट्री दिखाई गई थी, उस सीन में अभिनेता पूरी तरह न्यूड थे और उन्होंने हाथ में बड़ा सा रेडियो पकड़ रखा था।

From Aamir Khan to Rajkumar Rao Bollywood actors who stripped naked on the screen, know the names of those films
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया था। इस फिल्म में जेल का एक सीन था, जिसमें रणबीर अपने सारे कपड़े उतारते हुए नजर आए थे। इस सीन को रणबीर ने बखूबी पूरा किया था।

From Aamir Khan to Rajkumar Rao Bollywood actors who stripped naked on the screen, know the names of those films
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश
इस लिस्ट में नील नितिन मुकेश का नाम भी शामिल है। अभिनेता अपनी फिल्म ‘जेल’ में एक न्यूड शॉट दे चुके हैं। नील नितिन मुकेश के इस सीन ने फैंस को हैरानी में डाल दिया था। हालांकि, कई लोगों ने अभिनेता के काम की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Aamir Khan to Rajkumar Rao Bollywood actors who stripped naked on the screen, know the names of those films
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम
फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में जॉन अब्राहम को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में जॉन ने एक निर्दोष भारतीय का किरदार निभाया था, जिसे पुलिस झूठे आरोपों के आधार पर गिरफ्तार कर लेती है। इस फिल्म में भी जेल के सीन थे, जिसके लिए जॉन अब्राहम ने न्यूड सीन दिया था।

विज्ञापन
From Aamir Khan to Rajkumar Rao Bollywood actors who stripped naked on the screen, know the names of those films
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ
फिल्म ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ ने भी जेल वाला सीन किया था, जिसके लिए अभिनेता पूरी तरह न्यूड हो गए थे। इस फिल्म में पुलिस वालों को टाइगर श्रॉफ को जेल में पीटते हुए दिखाया गया था। फैंस ने टाइगर की इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed