नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में कई जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शन कर रहे जामिया विश्वविद्यालय के कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अख्तर को एक यूजर ने ट्वीट कर ट्रोल करने की कोशिश की। इसके जवाब में फरहान ने खुद ही उस यूजर को ट्रोल कर दिया।
CAB मामले में यूजर को जवाब देने के चक्कर में ट्रोल हुए फरहान, लोग बोले- जिस देश ने तुम्हें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर ने की फरहान को ट्रोल करने की कोशिश
फरहान पर तंज कसते हुए यूजर ने लिखा- आप लोग अपनी कौम तक पहुंचे, और उनसे कहें कि मेरे देश की संपत्ति को बर्बाद ना करें। फिर जब इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पीटा जाएगा, तब रोना मत। इस ट्वीट में यूजर ने फरहान समेत जावेद अख्तर और शबानी आजमी को भी टैग किया।
Going to request David Dhawan to cast you in ‘Bigot no 1.’ .. you are perfect for the part. https://t.co/mJY06imbA4
जवाब देकर फरहान फंसे
इसके बाद फरहान ने भी जवाब देते हुए लिखा- "डेविड धवन (David Dhawan) से अनुरोध करूंगा कि आपको 'बिगॉट नंबर' में कास्ट करें, आप इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।" बता दें बिगॉट का अर्थ होता है कट्टर। हालांकि फरहान अपने इस ट्वीट के बाद भी ट्रोल हो रहे हैं।
पर्दे पर मिल्खा सिंह बनने से कोई असल मे मिल्खा नही बनता, जिस देश ने इन जैसे दोगले को स्टार किया उसी देश की राष्ट्रीय सम्पति नष्ट करने पर हर्षित हो रहे है
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
एक यूजर ने लिखा- इस लॉजिक के हिसाब से तो तुम्हें ही डेविड धवन से रोल मांगना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अपने भाइयों के खिलाफ कभी नहीं बोलोगे। ट्विटर पर फरहान को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। एक ने लिखा- पर्दे पर मिल्खा सिंह बनने से कोई असल में मिल्खा नहीं बनता, जिस देश ने तुम्हें स्टार बनाया उसी देश की राष्ट्रीय सम्पति नष्ट करने पर हर्षित हो रहे हैं। As per your logic you should approach david dhavan and request him to cast you in movie "hypocrite no.1" pic.twitter.com/5Ue2JInH2y
जीशान अयूब ने भी CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया
इससे पहले आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया था। जीशान ने ट्वीट में लिखा है- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।