किसानों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता कंगना रणौत और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग जारी है। एक तरफ जहां कंगना किसान आंदोलन की आलोचना कर रही हैं वहीं दिलजीत दोसांझ किसानों के समर्थन में खड़े हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंगना ने उन्हें किसानों को भड़काने वाला और राष्ट्र विरोधी बताया था। उनकी इस बात का अब दिलजीत दोसांझ ने बेबाकी से जवाब दिया है।
कंगना ने दिलजीत दोसांझ को बताया राष्ट्र विरोधी तो भड़के अभिनेता, अभिनेत्री को कह डाली ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर कई बार भिड़ चुके हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने उन्हें और प्रियंका चोपड़ा को देश विरोधी बताया था। जिसका अब दिलजीत दोसांझ ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कंगान रणौत की बात का जवाब देते हुए है कहा कि कंगना कौन होती हैं यह फैसला सुनाने वाली कि कौन राष्ट्रभक्त है और कौन नहीं है़।
दिलजीत दोसांझ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गायब होने की बात तो छोड़ो, लेकिन पहले यह बताओ कि किसने उन्हें यह अधिकार दिया कि वह फैसला करें कि कौन देशद्रोही है और कौन देशभक्त? यह अधिकार उन्हें कहां से दिया जा रहा है? किसानों को देशद्रोही कहने से पहले कम से कम थोड़ी तो शर्म कर लो।' सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर बुधवार तो कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं चाहती हूं कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जी, जो किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे, कम से कम एक वीडियो के माध्यम से किसानों को यह बताएं कि उनको विरोध किस बात का करना है, दोनों किसानों को भड़का कर गायब हो गए हैं, और देखे किसानों की और देश की यह हालत है'।
अभिनेत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जब प्रसिद्ध और जाने माने कलाकार मासूमों को भड़काते हैं, देश में शाहीन बांग जैसे दंगे/किसान आंदोलन जैसे विरोध करवाते हैं तो क्या सरकार को उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई या केस नहीं करना चाहिए? क्या इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में खुल कर हिस्सा लेने वालों के लिये कोई सजा नहीं?'
पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री फरीदा बेगम का निधन, पाकिस्तानी सिनेमा में छोड़ी थी अपनी अमिट छाप