फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर छिड़ी बात भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म की, इस बार निर्देशन की कमान सौपी ‘गुजारिश’ के राइटर को

Thu, 17 Dec 2020 09:25 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 17 Dec 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali is planning to revive his Much awaited film Heera Mandi with Vibhu Puri
संजय लीला भंसाली - फोटो : file photo

मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म 'हीरा मंडी' एक बार फिर से चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक संजय की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू की है और माना जा रहा है कि इस बार ये फिल्म सिनेमाघरों के लिए नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाने की योजना है।

Sanjay Leela Bhansali is planning to revive his Much awaited film Heera Mandi with Vibhu Puri
संजय लीला भंसाली - फोटो : file photo

'हीरा मंडी' की बातचीत को लेकर चर्चाएं ट्रेड और कभी कभी खुद संजय लीला भंसाली की तरफ से आती रही है। लेकिन, जाहिर है कि यह प्रोजेक्ट अब तक कारगर साबित नहीं हुआ। संजय दूसरों की फिल्मों में भी पैसा लगाते रहे और उन्होंने अपनी खुद की फिल्मों का भी निर्माण किया लेकिन उनका ये महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट किसी न किसी वजह से सिरे नहीं चढ़ सका।

Sanjay Leela Bhansali is planning to revive his Much awaited film Heera Mandi with Vibhu Puri
संजय लीला भंसाली - फोटो : file photo

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती धमक के बीच बताते हैं कि संजय ने इस कहानी को अब ओरीजनल्स के तौर पर एक ओटीटी के लिए बनाने का फैसला किया है। जानकारी मिली है कि संजय लीला भंसाली अब फिल्म 'हीरा मंडी' का निर्देशन खुद नहीं करेंगे, बल्कि उन्होंने यह जिम्मेदारी विभु पुरी को सौंप दी है। विभु और संजय दोनों वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'गुजारिश' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय ने किया है जबकि विभु ने इसके संवाद लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali is planning to revive his Much awaited film Heera Mandi with Vibhu Puri
संजय लीला भंसाली - फोटो : file photo

विभु को फिल्में निर्देशित करने का भी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2015 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'हवाईजादा' का निर्देशन कर रखा है। बताया जा रहा है कि वह 'हीरा मंडी' की शूटिंग भी अगले साल की पहली तिमाही से शुरू कर देंगे। फिलहाल तो वह इसके प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। संजय की फिल्म 'हीरा मंडी' रेड लाइट एरिया में जिस्मफरोशी का काम करने वाली एक औरत की कहानी है।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali is planning to revive his Much awaited film Heera Mandi with Vibhu Puri
गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' की कहानी कोठे पर काम करने वाली एक महिला के नजरिए से दिखाई जाएगी। जबकि, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कहानी एक कोठे को चलाने वाली मैडम की है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी और संजय ने अपनी दूसरी महत्वाकांक्षी फिल्म को ओटीटी के लिए बनाने का फैसला किया। 

पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री फरीदा बेगम का निधन, पाकिस्तानी सिनेमा में छोड़ी थी अपनी अमिट छाप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed