'फैशन का पैशन' (Fashion Ka Passion) कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स ने निशाने पर रही। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।
रणवीर से लेकर अदा ने पहनीं अजीबोगरीब ड्रेस, कोई दिखा पंख वाले जूतों में तो किसी ने लपेटा अखबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अलग स्टाइल और अतरंगी फैशन सेंस के लिए फेमस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस बार अपने जूतों के लेकर हर तरफ सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात वह अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) को प्रमोट करने कोमल नाहटा के शो पर पहुंचे, जिसके बाद हर तरफ उनके जूतों की चर्चा हो रही है। रणवीर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रीन बॉटम पहना है और साथ में कलरफुल जैकेट पहनी हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कलरफुल जैकेट पहन रखी है। इसके साथ ही अजीबोगरीब पंख वाले जूते पहन रखे थे। अपने इन जूतों की वजह से रणवीर सिंह काफी ट्रोल हुए।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भले ही अभी बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। खुशी हाल ही में राजस्थान में एक शादी में शरीक होने गई थीं। इस शादी में शुखी ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। खुशी के इस लुक में जिस चीज ने सबको हैरान करके रख दिया वो थे उनके फुटवियर। उन्होंने अपने इस खूबसूरत लहंगे को व्हाइट स्पोर्ट्स शूज के साथ टीम अप किया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी के इस फैशन का मजाक बना डाला। एक यूजर ने तो इसके लिए सोनम कपूर को टार्गेट करते हुए कमेंट किया- 'ये सब सोनम को ही करने दो और दीपिका को फॉलो करो खुशी।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' को लेकर चर्चा में है। प्रमोशन के दौरान कृति के खराब ड्रेसिंग सेंस से फैंस निराश है। मुंबई के जुहू में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कृति पीले कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। कृति की यह ड्रेस लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई। खुशी ने लगातार इस तरह की ड्रेस पहने जो यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई। यहा तक कि लोगों ने उनसे सवाल भी पूछा कि आखिर ये क्या पहन लिया?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी फिल्म से ज्यादा बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित फेमिना ब्यूटी ऑवार्ड में अदा के हॉट लुक पर सभी की नजरें थम गईं। इस दौरान उनका यूनीक लुक चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, अदा ने इस दौरान न्यूजपेपर थीम ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर अदा का यह लुक जमकर वायरल हो रहा है। अदा की इन तस्वीरों पर लोग भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'वैसे तो मैं अखबार नहीं पढ़ता, लेकिन ऐसा पेपर मिले तो मैं पूरा पढूंगा।'