सब्सक्राइब करें

Fat To Fit: कभी मोटी होती थीं ये पांच अभिनेत्रियां, आज इतना बदल गया लुक, पहचानना मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Fat 2 Fit know parineeti chopra Transformation and 5 Bollywood Celebs
parineeti chopra - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी है जो कभी बहुत मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज उनका नाम खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। वहीं कई अभिनेत्रियों ने अपने मोटापे को खत्म करने और अच्छी फिगर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं कि आप इनको देखकर हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको Fat To Fit में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Fat 2 Fit know parineeti chopra Transformation and 5 Bollywood Celebs
परिणीति चोपड़ा - फोटो : file photo

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन 22 अक्टूबर को होता है। फिल्मों में आने से पहले परिणीति बहुत साधारण और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fat 2 Fit know parineeti chopra Transformation and 5 Bollywood Celebs
alia bhatt - फोटो : amar ujala

आलिया भट्ट
बचपन से ही आलिया को फिल्मों में अभिनय करने का सपना था और यह सपना पूरा भी हुआ। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन घटाया था। खास बात यह थी कि आलिया ने ये वजन महज तीन हफ्तों में कम किया था। इस फिल्म से पहले आलिया का वजन 68 किलो था। करण जौहर ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन करने से पहले यह शर्त रखी थी कि लीड रोल में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा। आलिया ने इसे एक चुनौती की तरह लिया और तीन महीने में 16 किग्रा वजन कम किया।

Fat 2 Fit know parineeti chopra Transformation and 5 Bollywood Celebs
Bhumi Pednekar - फोटो : file photo

भूमि पेडनेकर
भूमि की पहली फिल्म थी 'दम लगा के हइशा' उस समय वह बहुत मोटी थी, लेकिन अपनी दूसरी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया। इस फिल्म में कई लोग उन्हें पहचान तक नहीं पाए। वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस, ग्रीन टी और बनाना जूस ने भूमि का साथ दिया।

विज्ञापन
Fat 2 Fit know parineeti chopra Transformation and 5 Bollywood Celebs
sonakshi sinha - फोटो : file photo

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने 30 किलो वजन कम किया था। अपनी फिटनेस के राज के बारे में एक बार सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने जंक फूड खाना बंद कर दिया था। वे आज भी अपने इस डाइट प्लान के अनुसार ही खाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed