बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हर फिल्म के जरिए खुद को साबित किया है। अब आलिया एक बार फिर से तैयार हैं अपना जादू बिखेरने के लिए। आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस लुक में आलिया बेहद शानदार लग रही हैं।
आलिया के 'गंगूबाई' लुक पर पिता महेश भट्ट ने दिया रिएक्शन, मां ने भी ऐसे की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया के इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। ये लुक शेयर होते ही सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। आलिया की फिल्म के इस पोस्टर पर बॉलीवुड के सितारों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में इस पोस्टर पर एक खास शख्स की प्रतिक्रिया आई है जो बेशक आलिया के लिए खास है।
इस पोस्टर पर आलिया के पिता और निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की प्रतिक्रिया आई है। महेश ने आलिया के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं उन लोगों की प्रशंसा करता हूं जो लाख तूफानों का सामना करने के बाद भी चमकना चुनते हैं।' केवल महेश ही नहीं बल्कि आलिया की मां ने भी बेटी की खूब प्रशंसा की है।
I admire people who choose to shine even after all the storms they have been through. https://t.co/b5K6wnsoyd
आलिया की मां सोनी राजदान ने भी आलिया के इस लुक पर कमेंट किया है। सोनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खूबसूरत, आकर्षक और रहस्यमयी एक तस्वीर में सबकुछ, आलिया मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' सोनी के इस ट्वीट पर बेटी आलिया ने भी कमेंट किया है। आलिया ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है 'आई लब यू ब्यूटीफुल मॉमी'।
Beautiful and fascinating AND mysterious all at once @aliaa08 can’t wait to see this !!! ♥️ https://t.co/yHeiyRWikK
गौरतलब है कि आलिया के माता-पिता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी कई हस्तियों ने आलिया के इस लुक की तारीफ की है। बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी करीम लाला के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के सात ही आलिया पहली बार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में काम करेंगी।