मलंग का टाइटल ट्रैक रिलीज
मलंग का टाइटल ट्रैक रिलीज और बागी 3 में तीन दुश्मनों से भिड़ेंगे टाइगर, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर ने मकर संक्रान्ति पर उड़ाई पतंग, मीरा ने साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर पति शाहिद और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने शाहिद की पतंग उड़ाते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शाहिद रात के समय मकर संक्रान्ति पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मीरा ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जिसे शाहिद के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
'3 इडियट्स' के सीन से महाराष्ट्र पुलिस ने सिखाया यातायात नियम
Dil Jo Tera Baat Baat Pe Ghabraaye,
महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों के यातायात के नियमों को लोगों को समझाने के लिए सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के एक सीन का इस्तेमाल किया है। जी हां, महाराष्ट्र पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में '3 इडियट्स' के उस सीन को साझा किया गया है जिसमेें आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी एक स्कूटर पर बैठकर जाते रहते हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में महाराष्ट्र पुलिस ने लिखा, ट्रिपलिंग सीट जाने नहीं देंगे तूझे। महाराष्ट्र पुलिस की ट्वीट पर '3 इडियट्स' आर माधवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ भी की है।
Driver Idiot Hai, Pillion Pyaar Se Usko Samjha Le #AalIzzNotWell #RoadSafetyWeek @ActorMadhavan pic.twitter.com/tsHr8Izw86
83 से कीर्ति आजाद का लुक आया सामने
भारत के पहले विश्व कप जीत पर बनी अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 इन दिनों एक-एक करके कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने अब तक 83 से जुड़े कलाकारों के कई लुक रिलीज किए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा दिनकर शर्मा का लुक सामने आया है। इस फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद का किरदार कर रहे हैं। दर्शक दिनकर शर्मा के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by 83 (@83thefilm) on
बागी 3 में तीन दुश्मनों से भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टागर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म बागी 3 की शूटिंग मेें काफी व्यस्त हैं। बागी सीरिज की अब तक की दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। दोनों फिल्में में दर्शकों ने टाइगर के एक्शन को काफी पसंद किया हैै। अब खबर है कि बागी 3 में टाइगर श्रॉफ तीन विलेन के भिड़ते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर हो रही हैं। इतना ही नहीं इस बागी 3 में टाइगर के दुश्मन भी तीन अलग-अलग देशों में होंगे।