{"_id":"5d063cf68ebc3e017763a545","slug":"father-s-day-2019-sonam-kapoor-wishes-father-s-day-to-anil-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर सोनम ने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा-बता नहीं सकती, मेरे लिए कितना मायने रखते हैं आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फादर्स डे पर सोनम ने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा-बता नहीं सकती, मेरे लिए कितना मायने रखते हैं आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Anil Kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दे रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बधाई दी। इस कड़ी में एक्ट्रेस सोनम कपूर भी हैं।
Trending Videos
2 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फादर्स डे पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पिता और एक्टर अनिल कपूर के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में छोटी सोनम कपूर पापा अनिल कपूर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने पिता के लिए प्यारभरा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे लिए एक दिन काफी नहीं है कि मैं ये बता सकूं कि आप (अनिल कपूर) मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। डैड आप मेरे हमेशा से सुपरहीरो रहे हैं। हैप्पी फादर्स डे, लव यू सो मच।'
सोनम कपूर के फैंस पिता और बेटी की इस प्यारी सी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट के जरिए फैंस फादर्स डे की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में सोनम ट्रेन की बर्थ पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक प्यारी सी स्माइल करती दिख रही हैं। शेयर होने के साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनकी तस्वीर में पति आनंद आहुजा सहित कई सितारों ने कंमेट भी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X