{"_id":"60a8702e8ebc3e73df7a3bb0","slug":"fatima-sana-shaikh-remember-the-time-when-she-did-not-wash-her-hand-whole-day-after-she-touched-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 22 May 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख, शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान बॉलीवुड के तो बादशाह हैं ही साथ ही उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख के फैन देश-विदेश हर जगह फैले हुए हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। किंग खान ने जिस तरह से फर्श से लेकर अर्श तक का अपना सफर तय किया है वो लाखों लोगों को प्रेरित करता है। शाहरुख भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवागनी में कोई कमी नहीं आई है। उनकी सफलता देखकर ही इंडस्ट्री से बाहर के लोग भी फिल्मों में हिट होने के सपने देखते हैं।खुद इंडस्ट्री के अंदर कितने ही ऐसे सितारे हैं जो शाहरुख खान से एक मुलाकात के लिए बेचैन रहते हैं। अब हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी बताया कि जब वो शाहरुख से मिली तो उनका कैसा अनुभव था। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू में फातिमा ने शाहरुख और अपनी मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक दिवाली पार्टी के दौरान आमिर खान ने ही उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था। उस दौरान शाहरुख ने हंसी मजाक करते हुए एक जोक भी कहा था जिस पर फातिम हंसती रह गई थीं। इसी दौरान शाहरुख से बात करते करते फातिमा ने उन्हें छू लिया था और ये अभिनेत्री के लिए बेहद ही खास पल बन गया।
3 of 5
फातिमा सना शेख, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख फातिमा के पसंदीदा कलाकार में से एक हैं। ऐसे में बातों-बातों में उन्होंने शाहरुख को जरा सा छू लिया और फिर खुशी के मारे झूम उठीं। उन्होंने बताया कि उस पूरे दिन उन्होंने अपना हाथ भी नहीं धोया था। फातिमा ने अंत में ये भी कहा कि, 'काश शाहरुख खान को इस बारे में कुछ पता ना चले वरना वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प है कि फातिमा पहली बार शाहरुख से नहीं मिल रही थीं। उन्होंने बाल कलाकर के रूप में फिल्म 'वन टू का फोर' में शाहरुख के साथ काम किया था। हालांकि बचपन से लेकर आज तक शाहरुख उनके सबसे पसंदीदा कलाकार रहे हैं, ऐसे में उनको छू लेना फातिमा के लिए बड़ी बात हो गई थी।
फातिमा कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में बाल कलाकार के तौर पर नजर आईं थीं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्म 'दंगल' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा। वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वो वेब सीरीज 'अजीब दास्तांस' में भी नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।