सब्सक्राइब करें

26 साल छोटी ऑनस्क्रीन 'बेटी' से थी अफेयर की चर्चा, अब उसी ने आमिर को कह दिया 'ताऊ'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Fatima sana Shaikh wishes Aamir Khan in her own style
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कल 53 साल के हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड जगत से लेकर आम आदमी तक सभी ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। मगर इस भीड़ में भी उनकी 'खास' एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी अलग पहचान बना ली। अगली स्लाइड में जानिए महज 1 लाइन के बर्थडे विश में फातिमा ने ऐसा क्या कह दिया जो खबर बन गई।
Trending Videos
Fatima sana Shaikh wishes Aamir Khan in her own style
फातिमा सना शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर खान की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी वाला बर्थ-डे ताऊजी।’ अब फातिमा ने आमिर को ताऊ जी क्यों लिखा है, यह तो वही बता सकती हैं। बताया जाता है कि फातिमा सना शेख और आमिर खान की खास बॉन्डिंग है। दोनों इस वक्त 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

 

Happy walla birthday tauji 😜

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima sana Shaikh wishes Aamir Khan in her own style
फातिमा ने आमिर की फिल्म 'दंगल' से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें वो उनकी बेटी के किरदार में नजर आईं थीं। इससे पहले फातिमा और आमिर को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। बताया जा रहा था कि दोनों काफी करीब आ चुके हैं और दोनों का रिश्ता दोस्ती से काफी ऊपर है, यानी एक तरह से दोनों के अफेयर के चर्चे भी हो रहे थे।
Fatima sana Shaikh wishes Aamir Khan in her own style
दोनों की इस करीबी से आमिर खान की पत्नी किरण राव को काफी परेशानी थी। खबर तो ये भी थी कि किरण ने आमिर को सना के साथ फिल्म करने से मना किया था। किरण को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं थी, जिसके चलते दोनों का कई बार झगड़ा भी हो चुका था।
विज्ञापन
Fatima sana Shaikh wishes Aamir Khan in her own style
इससे पहले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। पहले फातिमा को फिल्म में लेने फिर उन्हें रिजेक्ट करने से लेकर नई हीरोइन पर भी बात चली थी। एक्सपर्ट्स की माने तो इस फिल्म के लिए फातिमा को रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन बाद में आमिर ने उनके लिए सिफारिश की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed