{"_id":"6732498f44f43c307201b986","slug":"fawad-khan-fell-in-love-with-sadaf-at-the-age-of-17-left-acting-to-got-married-with-his-love-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fawad Khan: 17 की उम्र में सदफ पर दिल हार बैठे थे फवाद खान, एक्टिंग छोड़ की नौकरी, तब हुआ निकाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fawad Khan: 17 की उम्र में सदफ पर दिल हार बैठे थे फवाद खान, एक्टिंग छोड़ की नौकरी, तब हुआ निकाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:01 AM IST
सार
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के प्रशंसक उनकी लव स्टोरी को लेकर अक्सर चर्चा करते हैं, तो आइए आपको बताते हैं उनकी इसी लवस्टोरी के बारे में, जब अपने पहले प्यार को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए फवाद के सामने एक शर्त रख दी गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
फवाद खान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान और सदफ की लव स्टोरी हमेशा से चर्चित रही है। जहां फवाद खान को उनकी सबसे पसंदीदा चीज यानी एक्टिंग छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और सदफ खान की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित रहते हैं। आइए आपको बताते हैं फवाद और सदफ की इस प्यार की कहानी के बारे में...
Trending Videos
2 of 5
फवाद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
17 की उम्र में दिल दे बैठे फवाद
इस प्यारी सी लव स्टोरी की शुरुआत हुई 17 साल की उम्र में जब दोनों स्कूल में पढ़ते थे। सदफ खान और फवाद ग्रामर स्कूल लाहौर में पढ़ रहे थे। उम्र रही होगी 17 की, फवाद खान को प्यार हो गया। उम्र कम थी, झिझक और शर्म भी थी, तब प्यार का इजहार तो न कर सके लेकिन मन ही मन प्यार पनप तो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फवाद खान-सदफ खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ fawadkhan81
जब किया प्यार का इजहार
उम्र चढ़ी, प्यार भी बढ़ा, साल 1998 में उन्होंने आखिरकार अपने-अपने प्यार को कबूल लिया और एक दूसरे से मिलना और डेट करना भी शुरू कर दिया, लेकिन थे तो प्यार के राही और ऐसे राहियों को परेशानियां कम कहां। रिश्ता एक दूसरे के साथ कबूला तो जमाने ने ठुकरा दिया। फवाद खान और सदफ के प्यार के बारे में, जब सदफ के घरवालों को पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।
4 of 5
फवाद खान-सदफ खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ fawadkhan81
'एक्टिंग या सदफ' सामने रखी ये शर्त
शर्त रखी गई कि अगर एक्टिंग छोड़ेंगे तो ही शादी होगी। फवाद खान ने सदफ के लिए ये भी कबूल लिया। उन्होंने एक्टिंग छोड़ एक 9 से 5 जैसी नौकरी करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे घरवाले भी मान गए। साल 2005 में दोनों की शादी हो गई। फवाद खान के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फवाद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81
इन फिल्मों और शो में नजर आ चुके फवाद
हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि एक्टिंग के बिना ने जी नहीं पाएंगे और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। फवाद को पाकिस्तानी शो 'हमसफर', 'जिंदगी गुलजार है' जैसे शो के लिए फवाद खान को जाना जाता है। पाकिस्तानी सीरियल के अलावा फवाद खान ने कपूर एंड सन्स, ए दिल है मुश्किल बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनके प्रशंसक उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते। फवाद खान को पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड मौला जट' में देखा गया। यह फिल्म पाकिस्तान में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।