फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fawad Khan Transformation: आमिर खान जैसा दिखने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गए थे फवाद खान, खतरे में पड़ी थी जान

Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fawad Khan Pakistani actor regrets copying aamir khan Transformation was admitted in hospital kidney problem
फवाद खान, आमिर खान - फोटो : Social Media

पाकिस्तान को भारत की नकल करना हमेशा भारी पड़ता यह बात आज एक बार फिर साबित हो गई है। अब आपके दिमाग जरूर आया होगा कि ऐसा क्या हुआ है जो हमारे पड़ोसी देश को कॉपी करना भारी पड़ गया। तो चलिए बताते हैं, दरअसल पाकिस्तान के सबसे पसंदीदा और मशहूर  अभिनेताओं में से एक फवाद खान को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी  आमिर खान की नकल करना बहुत भारी पड़ गया। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी की नकल करने पर किसी की हालत इतनी खराब हो जाएगी कि उनकी किडनी तक सही से काम करना बंद कर दे। यह हम नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर फवाद खान कह रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..

Fawad Khan Pakistani actor regrets copying aamir khan Transformation was admitted in hospital kidney problem
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने आमिर खान के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से इंप्रेस होकर अपनी बॉडी को भी वैसा ही बनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह  कोशिश उल्टी पड़ गई। अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ गई थी और फवाद कई दिनों तक रहे भी। फवाद खान अपनी एक फिल्म के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना चाहते थे। इस बात का खुलासा फवाद खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है, जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। फवाद ने बताया कि वह वैसा ही कुछ करना चाहते थे जैसा आमिर खान और हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन बेल न किया था, लेकिन उनका ऐसा सोचना ही उनको हॉस्पिटल के बेड तक ले गया।
Brahmastra: फैंस की भीड़ में रणबीर ने कर डाली ऐसी हरकत, लोग बांध रहे अभिनेता की तारीफों के पुल    

Fawad Khan Pakistani actor regrets copying aamir khan Transformation was admitted in hospital kidney problem
फवाद खान - फोटो : Social Media

इंटरव्यू में बातचीत करते हुए फवाद ने बताया कि 'आमिर खान' और क्रिश्चियन बेल की नकल करने के चक्कर में उनकी सेहत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। फवाद खान की दोनों किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। अभिनेता करीब 10 दिन तक हॉस्पिटल में थे। फवाद ने कहा कि वह जीवन में ऐसा कभी दोबारा करने की नहीं सोचेंगे।
Bipasha Basu: अनोखे अंदाज में हुआ बिपाशा बसु का बेबी शॉवर, मॉम टू बी ने करण के साथ स्टाइल से मारी एंट्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fawad Khan Pakistani actor regrets copying aamir khan Transformation was admitted in hospital kidney problem
फवाद खान - फोटो : Social Media

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए फवाद बोले कि वह एक डायबिटिक पेशेंट हैं और यह उनके लिए और खतरनाक होता गया। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि हॉस्पिटल से 10 दिन बाद छुट्टी मिलने के बाद भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं थे। उन्हें रिकवर होने में करीब तीन महीने का समय लग गया था। गौरतलब है कि फवाद खान को बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन अपनी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' के लिए करना था। एक्टर का वजन 75 किलो था जो उन्हें 100 किलो करना था।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ पर फाल्गुनी पाठक ने निकाली भड़ास, 'तूने पायल है छनकाई' का रिमिक्स देख सुनाई खरी खोटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed