{"_id":"5c70dc34bdec22121f031452","slug":"fawad-khan-response-on-polio-medicine-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIR होते ही सामने आया फवाद खान का बयान, बोले-इस वजह से बेटी को नहीं पिला पाए पोलियो ड्रॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FIR होते ही सामने आया फवाद खान का बयान, बोले-इस वजह से बेटी को नहीं पिला पाए पोलियो ड्रॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Fawad Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के कलाकार फवाद खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खबर है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' एक्टर ने अपनी बेटी को पोलियो की दवा पिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद उनपर यह कार्रवाई की गई है। अब इस मामले में फवाद खान की ओर से जवाब आया है।
2 of 5
Fawad Khan and Sadaf Khan
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फवाद खान के मैनेजर ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। साथ ही इस पूरे मामले पर अपनी सफाई भी दी है। मैनेजर के अनुसार,"पोलियो की दवा पिलाने वाली टीम जब घर पहुंची थी, तब बच्चों के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। इसलिए यह कहना एकदम गलत होगा कि पोलियो टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया या फिर दवा पिलाने से मना किया गया।
3 of 5
Fawad Khan and Sadaf Khan
- फोटो : file photo
मैनेजर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि फवाद खान पोलियो-रोधी अभियान का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और उन्हें इस बीमारी के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी को जल्द रद्द नहीं किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फवाद खान
- फोटो : self
पाकिस्तानी वेब साइट डॉन की खबर के अनुसार, बीते दिनों पोलियो टीम फैसल शहर में स्थित अभिनेता खान के घर बच्ची को पोलियो की दवा पिलाने गई थी, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी ने बच्ची को दवा पिलाने से मना कर दिया बल्कि और टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया।’इसके बाद उनपर पाकिस्तान पेनल कोर्ट की तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 5
फवाद खान
- फोटो : Social Media
बात करें फवाद खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस माहिरा खान मुख्य भूमिका में होंगी। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।