पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म अबीर गुलाल 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर नजर आएंगी।
'अबीर गुलाल' के म्यूजिक लॉन्च में वाणी कपूर के साथ फवाद खान ने जमकर किया डांस, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
Abir Gulaal Music Launch Event: हाल ही में 'अबीर गुलाल' फिल्म का म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम दुबई में आयोजित किया गया था। इसमें फवाद खान और वाणी कपूर जमकर डांस करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात दुबई के ग्लोबल विलेज में अबीर गुलाल का म्यूजिक लॉन्च समारोह आयोजित हुआ। इस भव्य आयोजन में संगीतकार अमित त्रिवेदी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फवाद खान और वाणी कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दोनों ने स्टेज पर फिल्म के गाने खुदाया इश्क पर जमकर डांस किया। फवाद ने जब कुछ ना कहो गाना गाया और पीछे स्क्रीन पर फिल्म का टीजर चल रहा था यह देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजानी शुरू कर दीं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्लोबल विलेज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी इस आयोजन की तस्वीरें साझा कीं। उनके कैप्शन में लिखा, "ग्लोबल विलेज में अबीर गुलाल के सितारों के साथ एक शानदार रात...अमित त्रिवेदी, फवाद खान और वाणी कपूर ने मेन स्टेज पर इस बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म का संगीत लॉन्च किया।"
View this post on Instagram
A post shared by Global Village القرية العالمية (@globalvillageuae)
जहां एक तरफ प्रशंसक अबीर गुलाल को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। खासकर महाराष्ट्र में फिल्म का विरोध जोर पकड़ रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म के रिलीज का कड़ा विरोध किया है। मनसे नेता अमेय खोपकर ने खुले तौर पर फिल्म के निर्माताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। मैं निर्माताओं को चुनौती देता हूं कि वे इसे रिलीज करके दिखाएं।"
अबीर गुलाल का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें फवाद और वाणी की ताजा जोड़ी दर्शकों को लुभाने की कोशिश करेगी। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जो पहले ही प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।