{"_id":"60c61bed439c6438eb1ec6f0","slug":"female-cops-of-bollywood-priyanka-chopra-kirti-kulhari-tabu-shefali-shah-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: जब ग्लैमर छोड़ वर्दी पहने नजर आईं ये अभिनेत्रियां, दमदार रोल से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: जब ग्लैमर छोड़ वर्दी पहने नजर आईं ये अभिनेत्रियां, दमदार रोल से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पुलिस की वर्दी पहने सिर्फ पुरूष ही दिखते हैं, अब यह सिर्फ लोगों के मन का वहम ही रह गया है। आज के दौर में महिला भी किसी से कम नहीं और वर्दी पहने ड्यूटी संभालती नजर आती हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर अपने वर्दी वाले लुक से सभी का दिल जीत लिया। जब भी वो पर्दे पर नजर आए सिनेमाहाल में खूब तालियां बजीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मामले में पीछे नहीं हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन पर पुलिस की वर्दी खूब जची और फिल्में भी सुपरहिट हुईं। आज इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने पर्दे पर वर्दी पहनकर धमाल मचा दिया। आइए डालते हैं बॉलीवुड की महिला कॉप्स पर एक नजर ...
प्रियंका चोपड़ा
इस सूची में सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रियंका चोपड़ा की। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका ने फिल्म 'गंगाजल 2' में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया था।
2 of 8
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। फिल्म 'चमेली' में सेक्स वर्कर, 'जब वी मेट' में गीत का यादगार किरदार और 'थ्री इडियट्स' में बेबो एक डॉक्टर का रोल करती नजर आईं। करीना पहली बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक पुलिस के किरदार में दिखीं। फिल्म में इरफान खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान मुख्य रोल में थे। यह इरफान खान की आखिरी फिल्म थी।
3 of 8
फिल्म उरी में कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के लिए फिल्म 'पिंक' मील का पत्थर साबित हुई थी। कीर्ति फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक एयरफोर्स अधिकारी के रोल में थीं। फिल्म में उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का किरदार निभाया। जो सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले आर्मी जवानों को दिल्ली सुरक्षित लाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू फिल्म 'दृश्यम' मे एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आईं। अपने अभिनय से एक बार फिर तब्बू सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन और श्रेया सरन भी अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 8
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने एक दबंग पुलिस वाली का किरदार निभाया है। इसके सीक्वल में भी रानी मुखर्जी ने अपने अभिनय का दम दिखाया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं और रानी को इस किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।