फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: नरगिस संग दिलीप कुमार की तस्वीर हुई वायरल, फैंस से पूछा- बताओ कब और कहां की है?

Sun, 13 Jun 2021 07:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 13 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Dilip kumar and Nargis throwback photo viral asked fans guess where and when it was clicked
दिलीप कुमार, नरगिस दत्त - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था जिसके चलते उन्हें समस्या महसूस होने लगी थी। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ मौजूद थीं।हालांकि अब उनकी स्थिति बिल्कुल ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में उनके चाहने वाले इस बात को लेकर खुश है। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि दिलीप साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है।



वायरल हो रही थ्रोबैक तस्वीर

साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को दुआ करने के लिए शुक्रिया कहा। बता दें कि जिस समय दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था उस वक्त सायरा बानो उनके साथ मौजूद थीं और उनके माथे को चूमती नजर आईं थीं। वहीं अब दिलीप कुमार घर पर आराम फरमा रहे हैं। हाल ही में दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की गई है जिसमें कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार की तरफ से फैंस से एक सवाल भी पूछा गया है।

Dilip kumar and Nargis throwback photo viral asked fans guess where and when it was clicked
नरगिस, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में दिलीप कुमार के साथ अभिनेत्री नरगिस नजर आ रहीं है। साथ ही और भी कई कलाकार हैं जो दरवाजे के बाहर खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है,  'कोई आइडिया है कि ये तस्वीर कब और कहां क्लिक की गई है? बता दें कि ये तस्वीर उनके पारिवारिक दोस्त फैजल फारूकी ने पोस्ट किया है। दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनके ट्वीटर हैंडल से अक्सर उनकी तस्वीरें साझा की जाती है। वहीं उन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। उनकी अक्सर गुलाबी शर्ट पहने तस्वीर सामने आती है जो फैंस को काफी पसंद आती है। अब उनकी थ्रोबैक तस्वीर भी वायरल हो रही है।




Dilip kumar and Nargis throwback photo viral asked fans guess where and when it was clicked
नरगिस, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म बाबुल के दौरान की ये तस्वीर है जिसमें दिलीप कुमार नरगिस साथ में थे'। एक और यूजर ने लिखा, 'बाबुल की शू्टिंग के दौरान की है, चार्मिंग पर्सनालिटी। मेरे पसंदीदा दिलीप कुमार साहब'। कुछ यूजर्स ने कहा कि, 'ये 1948 की तस्वीर है'। एक ने कहा कि, 'ये पेशावर के वक्त की तस्वीर है। बता दें कि 1950 में फिल्म 'बाबुल' को एसयू सनी ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip kumar and Nargis throwback photo viral asked fans guess where and when it was clicked
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

बात करें दिलीप कुमार की तो वो पांच दिन अस्पताल में थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और जांच में पता चला था कि वो बाइलेटरल प्लूयरल इफ्यूजन से जूझ रहे थे। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि उन्हें लेकर काफी अफवाहें उड़ने लगी थी जिसके बाद से सायरा बानो ने ट्विटर पर एक नोट जारी कर रहा था कि, 'मेरे पति मेरे कोहिनूर बिल्कुल ठीक हैं।आप अफवाहों पर ध्यान ना दें'।

विज्ञापन
Dilip kumar and Nargis throwback photo viral asked fans guess where and when it was clicked
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम यूसुफ खान है लेकिन सिने जगत में उन्हें दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी जोड़ी नरगिस दत्त और मधुबाला के साथ खूब पसंद की जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed