फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत रिश्ते: बेटी अलीशा की हेयर ड्रेसर हैं सुष्मिता सेन, तस्वीर देख फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 13 Jun 2021 07:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 13 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen gives her daughter Alisah a haircut, says she loves her confidence
बेटी के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं। सुष्मिता इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और कभी कभी उन खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें भी साझा करती हैं। इसी बीच सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। 



बेटी अलीशा की हेयर ड्रेसर हैं सुष्मिता सेन
हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि सुष्मिता अपनी बेटी के बाल काट रही हैं। तस्वीर के साथ-साथ सुष्मिता ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'किसी का बिजी वीकेंड है? अलीशा के पास वास्तव में मुझे खास महसूस कराने का तरीका है। मैं तब से उसकी ऑफिशियल हेयर ड्रेसर हूं जब वह तीन साल की थी। हालांकि मैं बाल काटते हुए घबरा रही हूं लेकिन वो ध्यान लगा रही है, उसका मेरे प्रति यह विश्वास बहुत खास है।' तस्वीर के साथ-साथ लोगों को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है। 

Sushmita Sen gives her daughter Alisah a haircut, says she loves her confidence
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर साझा करने के कुछ समय बाद ही वायरल हो गई और अब तक उसपर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ तस्वीर पर कई फिल्मी सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं सुष्मिता की भाभी चारू असोपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। चारू असोपा ने लिखा, 'वाओ, खूबसूरत'। वहीं सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने भी कमेंट कर लिखती है,  'मां प्लीज मेरे बाल भी काट दो, मुझे आपकी बहुत याद आती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita Sen gives her daughter Alisah a haircut, says she loves her confidence
दोनों बेटियों के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media

सुष्मिता अपनी दो बेटियों रेने सेन (Renee Sen) और अलीशा सेन के लिए एक प्राउड सिंगल मदर हैं और इस बात को कहने में वह कभी नहीं कतराती हैं। सुष्मिता अपने बच्चों से जितना प्यार करती हैं, उससे कई गुना ज्यादा उनके दोनों बच्चे उनसे प्यार करते हैं। सुष्मिता अपनी बेटियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen gives her daughter Alisah a haircut, says she loves her confidence
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं जो उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। वहीं सुष्मिता की दोनो बेटियों की भी रोहमन से अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता और रोहमन शादी को लेकर भी अफवाहें सामने आती रहती हैं लेकिन अभी तक इस मामले में अभिनेत्री ने कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन
Sushmita Sen gives her daughter Alisah a haircut, says she loves her confidence
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, साल 2020 सुष्मिता सेन के लिए काफी अच्छा रहा था। एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में कमबैक किया था। हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। सीरीज में सुष्मिता सेन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। लोगों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed