{"_id":"5aaa53454f1c1b3a058b559c","slug":"female-fan-enters-salman-khan-house-and-try-to-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब सलमान खान के घर में घुसी फैन, धारदार हथियार लेकर बोली- वो मेरे हसबैंड हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...जब सलमान खान के घर में घुसी फैन, धारदार हथियार लेकर बोली- वो मेरे हसबैंड हैं
Fri, 16 Mar 2018 06:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आधी रात ऐश्वर्या के घर पहुंचे सलमान खान ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। कहते हैं दरवाजा पीटने से सलमान के हाथ खून निकलने लगा था, लेकिन ऐश्वर्या ने सुबह 6 बजे दरवाजा खोला था। आप सोच रहे होंगे ये कहानी आज हम आपको क्यों सुना रहे हैं। दरअसल, इतिहास खुद को दोहराता है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ उस वक्त हुआ जब उनके घर एक युवती घुस आई।
2 of 4
'स्पॉटबॉय' की खबर के मुताबिक, मुंबई स्थित उनके घर में कुछ दिनों पहले एक लड़की हाथ में नुकीला औजार लेकर घुस गई थी। दरअसल, जिस वक्त लड़की गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुसी उस वक्त दोपहर के साढ़े 12 बज रहे थे। लड़की के हाथ में पेचकस जैसा कुछ औजार था। इस समय सिक्योरिटी कम थी केवल दो गार्ड ही ड्यूटी पर थे।
3 of 4
गार्ड्स ने लड़की को अंदर जाने दिया। अंदर आते ही लड़की गैलेक्सी अपार्टमेंट की छत की तरफ भागने लगी। जिसके बाद उन्होंने सलमान के घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद लड़की पागलों की तरह चीखने लगी कि सलमान मेरे हसबैंड हैं। मामला उस वक्त खतरनाक हो गया जब इस सिरफिरी फैन ने नुकील औजार से आत्महत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'स्पॉटबॉय के मुताबिक', लड़की को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे बुलाया जा सका इस घटना की चर्चा पूरे अपार्टमेंट में है। हालांकि ये लड़की कौन थी इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। मगर सलमान के फैंस को वो दौर जरूर याद आ गया जब ऐश्वर्या के घर के सामने उन्होंने कुछ ऐसी ही हरकत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।