{"_id":"5aa9f9d74f1c1ba8768b5887","slug":"aamir-khan-reveals-about-amitabh-bachchan-injury-on-the-sets-of-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर ने खोला अमिताभ की तबियत बिगड़ने का राज, बताया उस दिन क्या हुआ था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने खोला अमिताभ की तबियत बिगड़ने का राज, बताया उस दिन क्या हुआ था
Fri, 16 Mar 2018 06:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में अपने को-एक्टर अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ने के राज से पर्दा उठाया। आमिर ने बताया कि मंगलवार की रात मैंने अमितजी के साथ शूटिंग की। बिग बी के कंधे और पीठ में दर्द है क्योंकि इस फिल्म में उनके काफी एक्शन सीन हैं।
2 of 5
आप लंबे समय बाद फिल्म में उनको इतनी मारधाड़ करते देखेंगे। उनके लिए यह किरदार वाकई काफी चुनौतीपूर्ण है जिसे वह बहुत खूबसूरती से निभा रहे हैं। आमिर खान ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कभी कभी ऐसा होता है जब आपकी तबियत खराब हो जाती है। अमितजी को कंधे और पीठ में चोट थी। सोमवार को वह दर्द से बुरी तरह जूझ रहे थे लेकिन अब वह ठीक हैं।
3 of 5
आमिर खान ने बुधवार को मुंबई में अपना 53वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि उनके लिए वह विशेष क्षण रहा जब अमिताभ ने उनको खास तौर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि यह पहला मौका है जब 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान किसी फिल्म में एकसाथ काम करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जोधपुर में चल रही है। यहीं अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बात उस वक्त सार्वजनिक हुई जब उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया। जिसके बाद उनके डॉक्टर्स की टीम मुंबई से जोधपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने अमिताभ का जरूरी इलाज किया। 'ठग्स ऑफ हिदोस्तान' के अलावा अमिताभ ऋषि कपूर के साथ '102 नॉटआउट' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बुधवार को 53 साल के हुए आमिर खान ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटिज तक सभी ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इंटरनेट 'हैप्पी बर्थडे आमिर' से अटा पड़ा था। जोधपुर से मुंबई पहुंचे आमिर ने बीवी किरण राव के साथ इस दिन को यादगार बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।