बीते कुछ दशकों में रिलीज हुई महिला प्रधान हिंदी फिल्मों ने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर किया है। बावजूद इसके ऐसी फिल्मों के निर्माण का औसत बहुत ही कम है। और, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना संक्रमण काल के बाद से महिला प्रधान फिल्मों के प्रति सिनेमाघर जाने वाले दर्शकों की रुचि लगातार घटती जा रही है। हालत ये है कि ऐसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू खुद मानने लगी हैं कि महिला प्रधान फिल्मों की रिलीज के समय उनको सिनेमाघर नहीं मिलते हैं। बीते साल रिलीज हुई 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का कारोबार भी सिनेमाघरों में वैसा नहीं हुआ, जैसीकि अपेक्षा फिल्म में पैसा लगाने वालों ने की थी। इस लिहाज से साल 2023 महिला विषयक प्रधान फिल्मों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। चलिए आज आपको बताते हैं इस साल रिलीज होने वाली महिला प्रधान फिल्मों के बारे में..
Female Lead Films 2023: इन 10 फिल्मों से तय होगी बॉलीवुड हीरोइनों की तकदीर, कंगना रणौत की दो फिल्में कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरीवाली
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' सेक्स एजुकेशन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लोगों को सेक्स एजुकेशन के प्रति जागरूक करती नजर आएंगी। यौन शिक्षा और सुरक्षित यौन संबंधों के महत्व पर संदेश देती इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया, राजेश तैलंग, प्राची शाह पांड्या, राकेश बेदी और रीवा अरोड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघर नहीं मिले हैं लिहाजा ये फिल्म सीधे जी5 पर 20 जनवरी 2023 से उपलब्ध होगी।
मेरी क्रिसमस
मार्च में रिलीज की तैयारी कर रही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाएं है। निर्देशक श्रीराम राघवन का हिट फिल्मों 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' के बाद ये कड़ा इम्तिहान है। कैटरीना की शादी के बाद रिलीज हुई फिल्म 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हो चुकी है। सलमान खान के साथ उनकी एक फिल्म 'टाइगर 3' भी इसी साल रिलीज होनी है।
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी की भूमिका निभा रही हैं। अरसे से बनकर तैयार यह फिल्म एक मां के संघर्ष की कहानी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के संरक्षण के मुद्दे को उठाया और मानवाधिकारों के लिए काम करने वालों का दिल जीत लिया। निर्देशक आशिमा छिब्बर की फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।
इमरजेंसी
साल 1975 के दौरान इमरजेंसी की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैँ। फिल्म का निर्माण निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं, कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, महिमा चौधरी की प्रमुख भूमिकाएं है। यह फिल्म 25 जून 2023 को रिलीज होगी।