{"_id":"5a6575d74f1c1b1d368b5b31","slug":"femina-india-congratulates-cricketer-irfan-pathan-instead-of-irrfan-khan-for-best-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर इरफान पठान को इरफान खान समझ दी बेस्ट एक्टर की बधाई, दिया ऐसा जवाब सब हो गए लोट-पोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेटर इरफान पठान को इरफान खान समझ दी बेस्ट एक्टर की बधाई, दिया ऐसा जवाब सब हो गए लोट-पोट
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर 2018 में इस बार इरफान ने बाजी मार ली है। मुंबई में शनिवार (20 जनवरी) को आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड मिला। इरफान ने ऋतिक और शाहरुख को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इरफान खान को उनकी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ में जबरदस्त अभिनय करने के लिए यह पुरस्कार मिला। अवॉर्ड मिलते ही इरफान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया, इसी बीच एक ऐसी गलती हुई जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
'फेमिना इंडिया मैगजीन' ने इरफान खान की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देनी चाही। मगर मैगजीन ने अपने ट्वीट में इरफान खान की जगह गलती से क्रिकेटर इरफान पठान को बधाई दे डाली। इसके बाद सोशल मीडिया पर फेमिना इंडिया की खूब जग हंसाई हुई। धोखे से खुद बधाई के पात्र बने क्रिकेटर इरफान पठान ने कमेंट करते हुए मौके पर चौका मारते हुए लोगों का दिल जीत लिया।
इरफान पठान ने अपने जवाब में लिखा, 'धन्यवाद और माफी चाहूंगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका, लेकिन आप मेरे घर अवॉर्ड भेज सकते हैं।' इरफान पठान के इस जवाब के बाद तो जैसे ट्विटर पर लोगों को बैठा बिठाए एक मुद्दा मिल गया। ट्विटर यूजर्स ने अपने शरारती दिमाग से एक से एक कमेंट किए। अगली स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ बेस्ट ट्वीट...
It was definitely well deserved, @IrfanPathan https://t.co/QKwDWzJ7Bs
— Femina (@FeminaIndia) January 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Thank u n sorry I couldn’t make it but u can send the award to me at my home ;);)
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 21, 2018
विज्ञापन
बता दें कि बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। इरफान को उम्मीद होगी कि इस बार के आईपीएल में उन्हें जरूर खेलने मिले। नीलामी 27-28 जनवरी को होगी, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के संग इरफान पठान पर भी नजर होगी। पिछले साल इरफान को कोई खरीददार नहीं मिला था इसलिए वो आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।